आतंकवाद के खिलाफ सरकार का बहुत बड़ा फैसला! अब आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा, भारत हमले का करारा जवाब देगा

India Pakistan War: भारत सरकार ने कहा कि कोई भी आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा और आतंकी हमले को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा.
आतंकवाद के खिलाफ सरकार का बहुत बड़ा फैसला! अब आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा, भारत हमले का करारा जवाब देगा

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच आतंकवाद के खिलाफ सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है. भारत सरकार ने कहा कि कोई भी आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा और आतंकी हमले को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा. बता दें कि भारत और पाकिस्तान में तनाव जारी है. भारत ने जवाबी हमले में चार पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया है.

कोई भी आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा

भारत सरकार के शीर्ष सूत्र के मुताबिक, भारत ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा. भारत पाकिस्तान के बीच बढ़त तनाव के मद्देनजर भारत सरकार आज शाम 5.30 बजे दिन की दूसरी प्रेस ब्रीफिंग करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- India Pak War: शॉर्ट-टर्म के लिए ब्रोकरेज ने चुने ये 5 Defence Stocks

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बता दें कि भारत सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था. इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी.

इससे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) में मारे गए पाकिस्तान के टॉप-5 आतंकवादियों की लिस्ट सामने आई, जिसमें आतंकी मुदस्सर खादियान, भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के करीबियों के भी खात्मे की पुष्टि हुई. इसके अलावा, 'ऑपरेशन सिंदूर' में हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद उर्फ अबू अक्शा और मोहम्मद हसन खान को ढेर किया गया.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. शनिवार को इसी सिलसिले में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ बैठक की. माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और सैन्य तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई.

इससे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है, उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है. भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की. पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया. पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद तुरंत जवाबी हमले का एक्शन लिया गया. रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया. सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया.

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा, पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं और अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाया गया. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और एयर फोर्स स्टेशन सूरतगढ़ के शनिवार सुबह की फोटो दिखाईं और कहा कि ये सुरक्षित हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6