&format=webp&quality=medium)
India-Pakistan Conflicts: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच ICAI ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है. ICAI ने बताया कि देश में मौजूद सुरक्षा और तनावपूर्ण स्थिती को देखते हुए मई 2025 में होने वाले CA Exams को स्थगित कर दिया गया है. (ICAI CA May 2025 Exams Postponed) यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल्स, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाएं फिलहाल नहीं होंगी. बता दें, ये सभी एग्जाम 9 मई से 15 मई के बीच होने थे, जिन्हें कैंसिल किया गया है.
ICAI की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि फिलहाल एग्जाम की कोई फाइनल डेट नहीं आई है. एग्जाम की डेट या फिर किसी भी अपडेट के लिए कैंडीडेट्स इंस्टीट्यूट की वेबसाइट www.icai.org पर नजर बनाए रखें.
भारत-पाक के बीच चल रहे युद्ध को लेकर ये फैसला लिया गया. क्योंकि इस एग्जाम में हजारों छात्र शामिल होने वाले थे. ये फैसाल अभिभावकों और छात्रों के मन में बनी चिंता को लेते हुआ लिया गया है. ICAI की अपनी तरफ से सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा संस्थान की प्राथमिकता है. एग्जाम की तारीख तभी तय की जाएगी, जब स्थिती में सुधार नजर आएगा. पराक्षी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र ICAI के हेल्पलाइन नंबर या फिर वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब में परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, "ये आदेश दिया जाता है कि पूरे पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय - सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त - अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे. गुरुवार की रात को पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों - फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में ब्लैकआउट की सूचना मिली. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के कुछ सीमावर्ती गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं. वहीं, पंजाब पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं.