2026 की पहली तिमाही में हायरिंग ग्रोथ स्ट्रॉन्ग, रिपोर्ट में बताया किन सेक्टर में बनेंगे रोजगार के मौके

भारत में 2026 की पहली तिमाही में जॉब मार्केट मजबूत रहने वाला है. मैनपावरग्रुप इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियां टेक्नोलॉजी, स्किल और टैलेंट में तेजी से निवेश कर रही हैं.
2026 की पहली तिमाही में हायरिंग ग्रोथ स्ट्रॉन्ग, रिपोर्ट में बताया किन सेक्टर में बनेंगे रोजगार के मौके

भारतीय नियोक्ताओं ने 2026 की पहली तिमाही में एक मजबूत जॉब मार्केट की जानकारी दी है, जहां संगठन स्किल, टेक्नोलॉजी और टैलेंट में तेजी से निवेश करेंगे. ये जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई. इस साल अक्टूबर में भारत में 3051 नियोक्ताओं के सर्वे पर आधारित मैनपावरग्रुप इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डेटा से 52 प्रतिशत नेट एम्प्लॉयमेंट आउटुलक (NEO) की जानकारी मिलती है, जो वॉल्यूम की तुलना में क्वालिटी की ओर रणनीतिक शिफ्ट को दर्शाता है.

मैनपावरग्रुप इंडिया और मिडल ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुलाटी ने कहा, "भारत का हायरिंग आउटलुक न केवल मजबूत बना हुआ है बल्कि आर्थिक विश्वास और क्षमता निर्माण के एक नए चरण की ओर इशारा भी कर रहा है. ये ट्रेंड भारत का वॉल्यूम लेड हायरिंग से वैल्यू क्रिएशन की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है. संगठन स्किल, टेक्नोलॉजी और टैलेंट आर्किटेक्चर में निवेश कर रहे हैं, जो अगले दशक में उनकी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता को परिभाषित करेगा."

इन सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ

Add Zee Business as a Preferred Source

गुलाटी ने कहा, "रिपोर्ट में फाइनेंस, प्रोफेशनल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में मांग की जानकारी दी गई है, जो दिखाता है कि नियोक्ता अधिक डिजिटल, रेगुलेटेड और इनोवेशन-ड्रिवन इकोनॉमी के लिए सक्रिय रूप से तैयार हो रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, "2026 की ओर बढ़ते हुए भारत तीन फंडामेंटल महत्वपूर्ण स्किल्स, टेक्नोलॉजिकल लेवरेज और उद्देश्यपूर्ण विस्तार के आसपास अपने टैलेंट मार्केट को आकार देगा."

स्टाफिंग लेवल के बढ़ने का अनुमान

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी 9 सेक्टर्स में भारतीय नियोक्ताओं को 2026 की पहली तिमाही में स्टाफिंग लेवल के बढ़ने का अनुमान है. 63 प्रतिशत नियोक्ताओं को हायरिंग में वृद्धि होने की उम्मीद है. जबकि 24 प्रतिशत नियोक्ताओं का मानना है कि मौजूदा स्टाफिंग लेवल बना रहेगा, वहीं 11 प्रतिशत नियोक्ताओं को हायरिंग के कम होने का अनुमान है और 2 प्रतिशत हायरिंग बढ़ने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

बीते एक साल से एक पॉजिटिव आउटलुक के बावजूद हायरिंग वॉल्यूम में गिरावट दर्ज की गई है. एक सामान्य कंपनी के कुल वर्कफोर्स में 2026 की पहली तिमाही में 65 श्रमिकों की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो कि 2025 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों से 60 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है, जब श्रमिकों की वृद्धि का आंकड़ा 162 दर्ज किया गया था.

FAQs

Q1. 2026 की पहली तिमाही में भारत के जॉब मार्केट का आउटलुक कैसा है?

रिपोर्ट के अनुसार जॉब मार्केट मजबूत रहने वाला है और 52% नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक दर्ज किया गया है.

Q2. किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा हायरिंग की संभावना है?

Finance, Manufacturing, Real Estate और Professional Services सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है.

Q3. क्या हायरिंग का फोकस बदल रहा है?

हां, कंपनियां अब वॉल्यूम की जगह क्वालिटी हायरिंग, स्किल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन टैलेंट पर निवेश कर रही हैं.

Q4. कितने नियोक्ता हायरिंग बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं?

लगभग 63% नियोक्ताओं को लगता है कि 2026 की Q1 में हायरिंग बढ़ेगी.

Q5. क्या हायरिंग वॉल्यूम में बदलाव आया है?

हां, पॉजिटिव आउटलुक के बावजूद हायरिंग वॉल्यूम में पिछले आंकड़ों की तुलना में गिरावट देखी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6