मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम ने कहा कि क्रूड ऑयल और LPG की पर्याप्त सप्लाई है. ऐसे में लोगों को घबराने, डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. सरकार ने कहा कि अगले 60 दिनों के लिए क्रूड ऑयल और 30 दिनों के लिए LPG सप्लाई पूरी तरह सिक्योर्ड है. इस समय रोजाना 50 लाख LPG सिलेंडर बांटे जा रहे हैं और इसकी कोई किल्लत नहीं है. ऐसे में किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें.
जी बिजनेस के रिपोर्ट अंबरीश पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि किसी भी पेट्रोल पंप को सप्लाई में कटौती के निर्देश नहीं दिए गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास 60 दिनों की सप्लाई सिक्योर्ड है. इसके अलावा अगले 30 दिनों के लिए LPG की सप्लाई भी सुनिश्चित की गई है. आसान भाषा में समझें तो दुनिया की किसी भी घटना का ऑयल एंड गैस की सप्लाई पर असर नहीं होगा. आइए एक-एक कर पूरी बात समझते हैं.
पेट्रोल और डीजल की स्थिति क्या है?
Add Zee Business as a Preferred Source
- भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर है.
- दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा पेट्रोलियम प्रोडक्ट एक्सपोर्टर है.
- भारत 150 देशों को रिफाइन्ड फ्यूल निर्यात करता है.
- 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप पर निर्बाध सप्लाई सप्लाई जारी है.
- दुनिया के अन्य देशों में सप्लाई की बड़ी समस्या है.
- वहां प्राइस हाइ, ऑड-इवन जैसी स्ट्रैटेजी अपना जाई रही है.
क्रूड ऑयल सप्लाई को लेकर स्थिति क्या है?
- भारत 41 से अधिक देशों से क्रूड आयात कर रहा है.
- भारत की हर रिफाइनरी 100% यूटिलाइजेशन से चल रही है.
- अगले 60 दिनों के लिए क्रूड ऑयल सप्लाई सुनिश्चित हो गया है.
- क्रूड ऑयल को लेकर सप्लाई गैप बिल्कुल भी नहीं है.
स्ट्रैटिजिक रिजर्व की क्या स्थिति है
- भारत की कुल क्रूड ऑयल स्ट्रैटिजिक रिजर्व कैपेसिटी 74 दिनों की है.
- वर्तमान में भारत के पास स्ट्रैटिजिक रिजर्व 60 दिनों की है.
- ईरान युद्ध को 26 मार्च को पूरे 27 दिन पूरा होने वाले हैं.
- अगर सप्लाई पूरी तरह बंद हो जाता है तब भी 60 दिनों तक क्रूड की कोई किल्लत नहीं होगी.
LPG गैस को लेकर स्थिति क्या है?
- देश में LPG गैस को लेकर कोई शॉर्टेज नहीं है. ऐसे में पैनिक होने से बचने की सलाह है.
- डोमेस्टिक रिफाइनिंग कैपेसिटी में 40% का उछाल आया है.
- इनका डेली LPG आउटपुट 50 TMT है.
- भारत की डेली जरूरत 80 TMT एलपीजी गैस की है.
- ऐसे में रोजाना 30 TMT की जरूरत है.
- 800 TMT LPG कार्गो भारत के लिए रास्ते में है जो अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से आ रहे.
- भारत के सबी 22 LPG इंपोर्ट टर्मिनल पर ये कार्गो पहुंच रहे हैं.
- ऐसे में लगभग अगले 30 दिनों के लिए LPG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.
- एडिशनल प्रोक्योरमेंट को लेकर बातचीत लगातार जारी है.
रोजाना 50 लाख सिलेंडर डिलिवर
- ऑयल कंपनियां रोजाना 50 लाख LPG सिलेंडर डिलिवर कर रही हैं.
- पैनिक खरीदारी में यह डिमांड 89 लाख LPG सिलेंडर पर पहुंच गई थी.
- फिर से रोजाना LPG सिलेंडर डिमांड घटकर 50 लाख पर आ गई है.
- कमर्शियल सिलेंडर एलोकेशन फिर से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है.
PNG गैस को लेकर स्थिति
- भारत 92 MMSCMD की कैपेसिटी रोजाना प्रोड्यूस करता है.
- रोजाना जरूरत 191 MMSCMD की है. ऐसे में इंपोर्ट लिमिटेड रहता है.
- देश में कुल 1.5 करोड़ PNG कनेक्शन वर्तमान में है.
- यह कहना है कि PNG को पुश किया जा रहा है यह गलत होगा.
- पीएनजी ज्यादा सस्ता है और एलपीजी से बेहतर है इसलिए पुश किया जा रहा है.