हॉर्मुज संकट के बीच भारत का 'फुल प्रूफ' प्लान! अनाज से लेकर गैस तक का भारी स्टॉक

Middle East Conflict: उपभोक्ता मामलों, खाद्य वितरण और विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि भारत के पास अनाज, दालों और LPG का पर्याप्त भंडार है. सरकार जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं कूटनीतिक स्तर पर ईरान और खाड़ी देशों से लगातार बातचीत जारी है.
हॉर्मुज संकट के बीच भारत का 'फुल प्रूफ' प्लान! अनाज से लेकर गैस तक का भारी स्टॉक

 (फोटो सोर्स- PIB)

Middle East Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) की संभावित नाकाबंदी को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. उपभोक्ता मामलों, खाद्य वितरण और विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि भारत के पास अनाज, दालों और LPG का पर्याप्त भंडार है. सरकार जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं कूटनीतिक स्तर पर ईरान और खाड़ी देशों से लगातार बातचीत जारी है.

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल और गैस रूट है. इसकी संभावित बंदी से भारत में महंगाई बढ़ने का डर था, लेकिन सरकार के 'बैकअप प्लान' ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू बाजार पर इसका असर नहीं होने दिया जाएगा.

जमाखोरी पर स्ट्राइक

Add Zee Business as a Preferred Source
  • सरकार की ब्रीफिंग के मुताबिक, फ़ूड सिक्योरिटी स्थिति पर मॉनिटरिंग हो रही है. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत, जमाखोरी और दूसरी चीजों पर नजर रखी जा रही है.
  • ⁠प्रोडक्ट की कीमत रोज जांच की जा रही है. ⁠कीमतों में कोई असाधारण बदलाव नहीं.
  • ⁠28 लाख मिट्रिक टन के दल अभी भारत सरकार के पास स्टोर्ड है.
  • प्याज की ⁠प्रोक्योरमेंट भी सरकार कर रही है.
  • ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी के खिलाफ सरकार कम कर रही है.
  • कंट्रोल रूम भी बनाया गया, कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री में.
  • 17 से अधिक भाषाओँ में हेल्पलाइन नंबर पर बातचीत हो रही है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अनाज के गोदाम फूल

  • गेहूं और राइस का स्टॉक सरकार के पास है.
  • ⁠222 लाख मिट्रिक टन गेंहू और 380 LMT राइस स्टॉक में अभी मौजूद है
  • 602 LMT के खादिय पदार्थ स्टॉक में उपलब्ध है.
  • इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस और दूसरे देशों से इंपोर्ट किया जा रहा है.

गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं

  • LPG की सप्लाई पर्याप्त है. ⁠एडिशनल LPG की सप्लाई सुनिश्चित की गई है.
  • ⁠ब्लैक मार्केटिंग की गतिविधि रोका जा रहा है.
  • ⁠रोज 50 लाख सिलेंडर की सप्लाई की गई है.
  • 18 करोड़ सिलेंडर पिछले 5 हफ्ते में सप्लाई किए गए हैं.

5 KG के सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक

  • सरकार का कहना है कि 5 KG के सिलेंडर के स्टॉक पर्याप्त हैं.
  • वैलिड ID के साथ 5 KG के सिलेंडर डीलर से लिया जा सकता है.
  • पिछले 14 दिन में 6 लाख 75 हजार 5 KG के सिलेंडर कन्हाई डिस्ट्रीब्यूशन.

PNG की 100 फीसदी सप्लाई

  • ⁠PNG की सप्लाई 100% सप्लाई जारी है.
  • यूरिया प्लांट पे 10% गैस की सप्लाई आज से शुरू हो गई.
  • ⁠पेट्रोल पम्प में कोई ड्राई आउट नहीं.

सभी भारतीय नाविक सुरक्षित

  • 1 भारतीय शिप जो LPG सप्लाई कर रहे हैं वो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मस पार किया.
  • सभी भारतीय नाविक सुरक्षित.
  • EAM ने कतर और UAE के विदेश मंत्री से हुई बातचीत.
  • ⁠ईरान के FM से EAM की हुई बातचीत.
  • 1722 भारतीय स्टूडेंट्स को ईरान से भारत लाया गया.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. क्या हॉर्मुज बंद होने से गैस की सप्लाई रुक जाएगी?
नहीं, सरकार ने एडिशनल सप्लाई सुनिश्चित की है और वैकल्पिक रूटों और स्टॉक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Q2. 5 किलो का सिलेंडर किसे मिल सकता है?
कोई भी नागरिक अपनी वैलिड आईडी दिखाकर सीधे डीलर से इसे ले सकता है.

Q3. ईरान में फंसे भारतीयों का क्या हो रहा है?
सरकार ने अब तक 1722 छात्रों को वापस बुला लिया है और विदेश मंत्री लगातार ईरानी समकक्ष के संपर्क में हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6