सावधान! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये CCTV कैमरे; नया खरीदने से पहले चेक कर लें ये सर्टिफिकेट, वरना डूबेगा पैसा

सरकार ने साइबर सुरक्षा के मद्देनजर 1 अप्रैल 2026 से इंटरनेट आधारित चीनी CCTV कैमरों पर रोक लगा दी है, जिससे घरेलू कंपनियों को फायदा और कीमतों में 20% तक की बढ़ोतरी संभव है.
सावधान! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये CCTV कैमरे; नया खरीदने से पहले चेक कर लें ये सर्टिफिकेट, वरना डूबेगा पैसा

1 अप्रैल 2026 से इंटरनेट-आधारित CCTV कैमरों की बिक्री पर सख्ती. (प्रतीकात्मक फोटो: Freepik)

भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा और जासूसी के बढ़ते खतरों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से चीनी इंटरनेट-आधारित CCTV कैमरों की भारत में एंट्री पर रोक लग जाएगी. नियम केवल स्मार्ट, कनेक्टेड CCTV पर लागू होंगे. इस कदम का मकसद साइबर सुरक्षा और जासूसी जोखिम कम करना है.

ज़ी बिजनेस के प्रिंसिप कॉरेस्पोंडेंट अनुवेश रथ के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से भारत में बिना सर्टिफिकेशन वाले चीनी स्मार्ट CCTV कैमरों पर रोक लगेगी, जिससे साइबर सुरक्षा मजबूत होगी. इससे चीनी कंपनियों को झटका और घरेलू कंपनियों को बड़ा मौका मिलेगा, लेकिन कीमतें 15-20% तक बढ़ सकती हैं.

लेकिन सवाल है ये कि सरकार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? और इसका असर आम लोगों से लेकर कंपनियों तक कैसे पड़ेगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या नया नियम लागू हो रहा है?

  • 1 अप्रैल 2026 से इंटरनेट-आधारित CCTV कैमरों की बिक्री पर सख्ती
  • बिना STQC सर्टिफिकेशन वाले कैमरों की एंट्री बंद
  • हर डिवाइस के लिए सिक्योरिटी क्लियरेंस जरूरी
  • कंपोनेंट सोर्स की पूरी जानकारी देनी होगी

मतलब साफ है कि अब हर कैमरा ट्रस्टेड होना चाहिए.

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

  • मुख्य वजह साइबर सुरक्षा और जासूसी का खतरा है. स्मार्ट CCTV कैमरे इंटरनेट से जुड़े होते हैं. डेटा सीधे सर्वर पर जाता है. इससे डेटा चोरी, निगरानी और जासूसी का खतरा बढ़ता है.
  • खासकर चीन की कंपनियों पर पहले भी डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं.
डीटेल
लागू होने की तारीख1 अप्रैल 2026
प्रभावित कंपनियांHikvision, Dahua, TP-Link
मार्केट पर असर30% शेयर प्रभावित
संभावित कीमत बढ़ोतरी15-20%
लक्ष्यसाइबर सुरक्षा + ट्रस्टेड सप्लाई चेन

किन कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा?

चीन की दिग्गज कंपनियां Hikvision, Dahua और TP-Link इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी.
STQC सर्टिफिकेशन और सिक्योरिटी क्लियरेंस के ये कंपनियां अब अपने स्मार्ट कैमरे भारतीय बाजार में नहीं बेच पाएंगी.
इनका भारत के CCTV मार्केट में करीब 30% हिस्सा है.

क्या हर CCTV कैमरा बैन होगा?

नहीं, यह सबसे बड़ा कन्फ्यूजन है. सिर्फ ये कैमरे प्रभावित होंगे- इंटरनेट से जुड़े और स्मार्ट फीचर्स वाले CCTV.

ये सुरक्षित हैं:

  • बेसिक CCTV
  • लोकल रिकॉर्डिंग वाले कैमरे

क्या अब CCTV कैमरे महंगे हो जाएंगे?

हां. चीनी कैमरों की सप्लाई कम होने और लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर निर्भरता बढ़ने से कीमतों में 15% से 20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

आपके लिए क्या मतलब है?

अगर आप CCTV खरीदने की सोच रहे हैं, तो

  • सिर्फ STQC सर्टिफाइड कैमरा खरीदें
  • सस्ते, अनब्रांडेड या विदेशी विकल्प से बचें
  • डेटा प्राइवेसी को प्राथमिकता दें
  • लोकल ब्रांड्स पर भरोसा बढ़ेगा
  • इससे सुरक्षा बढ़ेगी, लेकिन थोड़ा महंगा पड़ेगा.

किसे फायदा होगा?

घरेलू कंपनियां-

चीनी इंटरनेट-आधारित CCTV कैमरों पर रोक से भारतीय CCTV मैन्युफैक्चरर्स को फायदा होगा.
लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स और 'मेक इन इंडिया' को बूस्ट मिलेगा.
सरकार का फोकस लोकल मैन्युफैक्चरिंग और ट्रस्टेड सप्लाई चेन को बढ़ाना है.

किसे नुकसान होगा?

चीनी कंपनियां-

इस फैसले से चीनी कंपनियों का भारत में मार्केट शेयर घटेगा और नए नियमों के कारण एंट्री मुश्किल होगी.

कंक्लूजन

यह सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नियम नहीं है - यह भारत की डिजिटल सुरक्षा रणनीति का बड़ा हिस्सा है. सरकार अब साफ संदेश दे रही है कि 'सस्ता नहीं, सुरक्षित चाहिए'.

Live TV

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

1. क्या सभी चीनी CCTV कैमरे बैन हो गए हैं?
नहीं, सिर्फ इंटरनेट-आधारित कैम पर सख्ती है.

2. STQC सर्टिफिकेशन क्या है?
यह सरकार द्वारा दिया जाने वाला क्वालिटी और सिक्योरिटी सर्टिफिकेट है.

3. क्या कीमतें बढ़ेंगी?
हां, 15-20% तक बढ़ने की संभावना है.

4. क्या यह फैसला सुरक्षा से जुड़ा है?
हां, मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन है.

5. क्या घरेलू कंपनियों को फायदा होगा?
बिल्कुल, लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6