देश का अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बढ़ा, ₹23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एसेट्स

बीते 10 साल में ये निवेश 31.24 प्रतिशत के एक महत्वपूर्ण सीएजीआर वृद्धि के साथ 1.54 लाख करोड़ से 23.43 लाख करोड़ रुपए तक बढ़े हैं.
देश का अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बढ़ा, ₹23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एसेट्स

बीते 10 साल में ये निवेश 31.24 प्रतिशत के एक महत्वपूर्ण सीएजीआर वृद्धि के साथ 1.54 लाख करोड़ से 23.43 लाख करोड़ रुपए तक बढ़े हैं. पीएमएस बाजार की ओर से जारी डेटा के अनुसार, ये बड़ा बदलाव तब देखा जा रहा है जब ग्लोबल मैक्रो अनिश्चितता निवेशकों को ट्रेडिशनल इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट से आगे बढ़ने को लेकर प्रेरित कर रही है.

PMS इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ

पीएमएस इंडस्ट्री करीब 7 गुना बढ़ गई है. एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सितंबर 2015 के 1.27 लाख करोड़ रुपए से इस वर्ष सितंबर में बढ़कर 8.37 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 10 साल के 20.75 प्रतिशत के सीएजीआर को दर्शाता है.

सेबी रजिस्टर्ड पोर्टफोलियो मैनेजर की संख्या बढ़ी

ये ग्रोथ भारत के इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम के मैच्योर होने को दर्शाता है, जिसमें सेबी रजिस्टर्ड पोर्टफोलियो मैनेजर्स की संख्या बढ़कर 495 हो गई है. एआईएफ सेगमेंट एक तेज गति को दर्शा रहा है. जहां कुल एआईएफ कमिटमेंट्स सितंबर 2015 के 27,484 करोड़ रुपए से बढ़कर इस वर्ष सितंबर में 15.05 लाख करोड़ हो गए है, जो कि 49.23 प्रतिशत के शानदार सीएजीआर को दर्शाता है.

पीएमएस बाजार के फाउंडर और डायरेक्टर आर. पल्लवराजन ने कहा, "भारत के अल्ट्रा-रिच और एचएनआई इन्वेस्टर तेजी से बढ़ रहे हैं और अल्फा के विश्वसनीय सोर्स और डायवर्सिफिकेशन को चुन रहे हैं. पीएमएस और एआईएफ प्लेटफॉर्म निवेशकों को कनविन्स्ड-लेड, स्ट्रेटेजी-ड्रिवन पोर्टफोलियो को एक्सेस करने की सुविधा दे रहे हैं, जो कि आज के कॉम्प्लेक्स मार्केट एनवायरमेंट पर बने हैं."

AIF बाजार भी किया लॉन्च

कंपनी ने एआईएफ बाजार भी लॉन्च किया है, जो अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड की ट्रांसपेरेंसी और पहुंच बढ़ाने के लिए डिजाइन एक डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म है. रिपोर्ट बताती है कि सभी एआईएफ कैटेगरी में कैटेगरी II एआईएफ ने 54.24 प्रतिशत के सीएजीआर के साथ 14,707 करोड़ रुपए से बढ़कर 11,20,589 करोड़ से ऊपर की छलांग लगा चुका है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6