India AI Impact Summit 2026: 19 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 20+ देशों के नेता होंगे शामिल

19 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय थीम पर आधारित इस ग्लोबल सम्मेलन में 500 से ज्यादा एआई लीडर्स, 20+ राष्ट्राध्यक्ष और बड़ी टेक कंपनियां शामिल होंगी.
India AI Impact Summit 2026: 19 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 20+ देशों के नेता होंगे शामिल

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 नई दिल्ली में इन दिनों चल रहा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे एक दिन पहले, यानी 18 फरवरी की शाम करीब 7 बजे, वे इस समिट में शामिल होने आए अलग-अलग देशों के नेताओं का वेलकम करेंगे और कुछ नेताओं से अलग से मुलाकात भी करेंगे.

19 फरवरी का क्या रहने वाला है कार्यक्रम

  • 19 फरवरी की सुबह करीब 9:40 बजे उद्घाटन समारोह होगा.
  • इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद हों और अपने विचार रखेंगे.
Add Zee Business as a Preferred Source

किन लोगों के साथ पीएम करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा

  • उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री अन्य विश्व नेताओं के साथ इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे.
  • वो यहां अलग-अलग देशों के पवेलियन लगाए गए हैं.
  • दोपहर में पीएम मोदी ‘लीडर्स प्लेनरी’ में हिस्सा लेंगे.
  • यहां अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चीजों,जैसे गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सहयोग पर भी चर्चा करेंगे.ai

शाम को कैसा रहेगा कार्यक्रम

शाम 5:30 बजे से प्रधानमंत्री सीईओ राउंडटेबल में शामिल होंगे. इसमें दुनिया की बड़ी टेक और इंडस्ट्री कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकार के साथ बैठकर निवेश, रिसर्च, सप्लाई चेन और एआई के इस्तेमाल पर बातचीत करेंगे.

क्या है समिट का थीम?

इस समिट की थीम है “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”, यानी सबका कल्याण और सबकी खुशहाली. इसका मकसद भारत को एआई के क्षेत्र में एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है और ऐसी तकनीक को बढ़ावा देना है जो इंसानियत के काम आए, विकास को समावेशी बनाए और पर्यावरण की भी रक्षा करे.

क्या हैं तीम अहम स्तंभ ?

समिट तीन मुख्य स्तंभों People (लोग), Planet (पृथ्वी) और Progress (प्रगति) पर आधारित है.असल इन्हीं के तहत सात अलग-अलग वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं, जो इकॉनमी और समाज में एआई के बेहतर यूज, सेफ एआई, रिसर्च, कौशल विकास और नवाचार जैसे मुद्दों पर ठोस नतीजे देने की दिशा में काम करेंगे.

ai

500 से ज्यादा लीडर्स ले रहे हिस्सा

इस बड़े आयोजन में 500 से ज्यादा ग्लोबल एआई लीडर्स, 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, करीब 60 मंत्री-उपमंत्री, 100 से ज्यादा सीईओ और फाउंडर, 150 शिक्षाविद और रिसर्चर और सैकड़ों टेक विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. कुल मिलाकर यह समिट एआई के भविष्य को लेकर वैश्विक स्तर पर बड़ी और अहम चर्चा का मंच बनने जा रहा है.


क्या है समिट में खास?

असल में यह समिट इसलिए अहम है क्योंकि अब एआई सिर्फ ऐप्स तक सीमित नहीं रहा.इसमें स्वास्थ्य, खेती, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी इसका असर दिख रहा है.तो फिर इसी कारण से नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ी है. आपको बता दें कि सम्मेलन में एआई के आर्थिक असर पर गहन चर्चा होगी.इसके साथ ही नियम और नवाचार के बीच संतुलन कैसे बने, इस पर भी विचार किया जाएगा.

जरूरी 5 FAQs

1. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 कब और कहां होगा?
यह 19 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा

2. समिट की थीम क्या है?
“सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” यानी सबका कल्याण और सबकी खुशहाली

3. इसमें कौन-कौन शामिल होंगे?
20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री, 500+ ग्लोबल एआई लीडर्स और बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ

4. समिट के मुख्य मुद्दे क्या होंगे?
एआई गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रिसर्च, सुरक्षित एआई और वैश्विक सहयोग

5. भारत के लिए यह समिट क्यों अहम है?
यह भारत को एआई सेक्टर में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6