IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, रच सकते हैं इतिहास

IND vs NZ 3rd T20, Rohit Sharma will break Virat Kohli record: विराट कोहली के नाम इस समय इंटरनेशनल टी20 करियर में 3227 रन है, वहीं रोहित शर्मा के नाम 3141 रन है.
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, रच सकते हैं इतिहास

इस मामले में कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे.

IND vs NZ 3rd T20, Rohit Sharma will break Virat Kohli record: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली के नाम इस समय इंटरनेशनल टी20 करियर में 3227 रन है, वहीं रोहित शर्मा के नाम 3141 रन है. पिछले दो मैचों में रोहित शर्मा ने बड़ी पारियां खेली है.

रोहित के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच अगर एक और बड़ी पारी निकलती है तो वह रनों के मामले में कोहली को पछाड़ सकते हैं. हिटमैन ने पहले टी20 में 48 रन बनाए थे, जबकि रांची में खेले दूसरे T20 में उन्होंने 55 रन बनाए थे. रोहित के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा माना जा सकता है कि वह आज भी एक बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे. रोहित का रिकॉर्ड वैसे भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर शानदार रहा है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा

इसके अलावा रोहित शर्मा के पास एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने की होगी. अगर रोहित ने रविवार को बल्लेबाजी के दौरान तीन और छक्के जड़े तो वो 150 छक्के जमाने वाले टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे बल्लेबाज हो जाएंगे जो यह कमाल करने में कामयाब होंगे. पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम मौजूद है. मार्टिन गप्टिल अब तक टी-20 में कुल 161 छकेके लगा चुके हैं.

इस मामले में कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

वहीं टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में भी रोहित के पास विराट से आगे निकलने का मौका होगा. मौजूदा समय में रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों के नाम इस फॉर्मेट में 29-29 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है. अगर रोहित शर्मा के बल्ले से आज 50 से अधिक रनों की पारी निकलती है तो वह विराट कोहली को पछाड़ इस मामले में उनसे आगे हो जाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6