IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ‘क्लीन स्वीप' कर भारत ने लिया वर्ल्ड कप का बदला, अंतिम मैच में 73 रनों से दी शिकस्त

India vs New Zealand 3rd T20I at Kolkata Latest Cricket Updates: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा कर न्यूजीलैंड को बुरी तरह से पटखनी दी.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ‘क्लीन स्वीप' कर भारत ने लिया वर्ल्ड कप का बदला, अंतिम मैच में 73 रनों से दी शिकस्त

भारत ने अंतिम पांच ओवरों में बनाए 50 रन. (फोटो सोर्स- ट्विटर)

India vs New Zealand 3rd T20I at Kolkata Latest Cricket Updates: कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में तीसरे टी-20 मुकाबले को भारत ने अपने नाम किया. भारत ने इस मैच को 73 रन के बड़े अंतर से जीतने में कामयाबी हासिल की. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा कर न्यूजीलैंड को बुरी तरह से पटखनी दी. वर्ल्ड कप में भारत को बाहर का रास्ता दिखाने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर भारत ने अपना बदला पूरा किया.

भारत 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाने में सफल रही. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 17.2 ओवरों में ही 111 रन पर ही ऑल आउट हो गई. पीटीआई के मुताबिक इससे पहले भारत ने जयपुर में पहला मैच पांच विकेट और रांची में दूसरा मैच सात विकेट से जीता था. रोहित ने 31 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाये और इशान किशन (21 गेंदों पर 29 रन) के साथ पावरप्ले में 69 रन जोड़े लेकिन सैंटनर (27 रन देकर तीन) ने इसके बाद न्यूजीलैंड को वापसी दिलाई.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत ने अंतिम पांच ओवरों में बनाए 50 रन

ऐसे में श्रेयस अय्यर (20 गेंदों पर 25 रन) और वेंकटेश अय्यर (15 गेंदों पर 20 रन) की 36 रन की साझेदारी तथा हर्षल पटेल (11 गेंदों पर 18 रन) और दीपक चाहर (आठ गेंदों पर नाबाद 21 रन) के योगदान से टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची. भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 50 रन जुटाये. अक्षर (तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट) के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बगलें झांकते नजर आये. मार्टिन गप्टिल ने शुरू में जीवनदान मिलने के बाद 36 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाये लेकिन इससे परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा.

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे. हर्षल पटेल (तीन ओवर में 26 रन देकर दो) ने फिर से विकेट लेने का अपना कौशल दिखाया. दीपक चाहर (26 रन देकर एक) ने दूसरे ओवर में अपनी ही गेंद पर गप्टिल का हवा में लहराता कैच छोड़ा लेकिन रोहित ने इसके बाद अक्षर को गेंद सौंपी जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज डेरिल मिशेल (पांच) के अलावा मार्क चैपमैन (शून्य) और ग्लेन फिलिप्स (शून्य) को पावरप्ले में ही पवेलियन भेज दिया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6