मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी, ऐसे जानिए अपने शहर का हाल  

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के National weather forecast सेंटर और नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे हुए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है.
मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी, ऐसे जानिए अपने शहर का हाल  

मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी ( फोटो- रॉयटर्स )

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के National weather forecast सेंटर और नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे हुए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना से मध्य भारत की ओर और पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम में इस बदलाव से तेलंगाना में 14 सितंबर, 2020 को बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है.15 सितंबर को विदर्भ में और 16 सितंबर को मराठवाड़ा में भारी बारिश होगी.

मानसून रेखा अपनी नॉर्मल स्थिति से कुछ साउथ में है. दक्षिण गुजरात तट से उत्तर कर्नाटक तट तक एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इस लो प्रेशर एरिया के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक तेलंगाना, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है.

ऐसे जानें अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से सड़कों पर बाढ़ जैसा पानी बह सकता है. इसकी वजह से निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. शहरी इलाकों में अंडरपासों को बंद किया जा सकता है. भारी बारिश के कारण विजिबिल्टी में भी कमी भी आ सकती है. बड़े शहरों में सड़कों पर जलजभराव के कारण ट्रैफिक में मुश्किल हो सकता है जिससे यात्रा में काफी समय लग सकता है. अपने शहर के लिए आईएमडी की सलाह यहां देखें (https://mausam.imd.gov.in/imd_latest/contents/depboxalweb.php) और राष्ट्रीय वेबसाइट (https://mausam.imd.gov.in/) पर जाएं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

मौसम विभाग ने दी ये सलाह

  • जहां आपको जाना है वहां के लिए घर से निकलने के पहले रास्ते में ट्रैफिक की स्थिति को चैक कर लें.
  • अगर ट्रैफिक को लेकर कोई एडवाइजरी जारी की गई है तो उसका पालन करें.
  • उन इलाकों में जाने से बचें, जहां अक्सर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है.
  • कमजोर इमारतों से बच कर रहें. बारिश में इनके गिरने की संभावना ज्यादा होती है.
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6