&format=webp&quality=medium)
मंगलवार सुबह बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई. लेकिन नोएडा में पानी नहीं गिरा. (Dna)
दिल्ली-NCR, हरियाणा के कुछ इलाकों में बीते कई दिन से बादल छाए हैं. कुछ जगहों पर अच्छी बारिश भी हुई है. लेकिन मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है. मंगलवार सुबह बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई. लेकिन नोएडा में पानी नहीं गिरा. वहीं गाजियाबाद में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई.
तापमान घटा
तापमान में हालांकि गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मंगलवार सुबह आद्र्रता 68 फीसदी रही. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश नहीं होने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी आएगी. मौसम विभाग ने 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है.
आज पूर्वी यूपी में गिरेगा पानी
5 दिन के पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में ज्यादा बारिश की संभावना है. उत्तराखंड और यूपी के अन्य इलाकों में भी पानी गिर सकता है.
11 जुलाई को दिल्ली में गिरेगा पानी
IMD का कहना है कि 11 जुलाई से 14 जुलाई तक दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. उधर, मध्य प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय हो गया है. अभी राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश नहीं पड़ी है.
बिहार में बादल, बारिश की संभावना
बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं. राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि एक-दो दिनों के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.