IMD: Monsoon Update: दिल्ली के लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को रविवार सुबह उसम भरी गर्मी से राहत मिली. सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून रेखा दिल्ली के करीब से गुजर रही है. ऐसे में अलगे दो से तीन दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक - रुक कर बारिश होने की संभावना है.
IMD: Monsoon Update: दिल्ली के लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को रविवार सुबह उसम भरी गर्मी से राहत मिली. सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून रेखा दिल्ली के करीब से गुजर रही है. ऐसे में अलगे दो से तीन दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक - रुक कर बारिश होने की संभावना है.

तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली व आसपास के इलाकों में अगले दो दिन बारिश देखी जा सकती है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में तीन डिग्री तक की कमी आएगी. इससे उसम भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ओडीशा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तसीगढ़, पश्चिम बंगाल, अंडमान और नीकोबार द्वीप समहू, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा
मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खड़ी के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चलने की बात कही है. ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6