Monsoon Update: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर से लगे इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके चलते कर्नाटक के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है.
Monsoon Update: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया (फाइल फोटो)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर से लगे इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके चलते कर्नाटक के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है.

यहां बारिश के साथ बिजली का भी खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडीशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. इन इलाकों में बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

मछुआरों को दी गई चेतावनी

मौसम विभाग ने अरब सागर से लगे इलाकों, खासकर महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिए कहा है. इन इलाकों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने की संभावना है. ऐसे में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी.

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6