&format=webp&quality=medium)
एमपी में बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. (Dna)
मॉनसून (Monsoon) धीरे-धीरे पूरे भारत में सक्रिय होने लगा है. जो इलाके अब तक बारिश से दूर थे, वहां भी मॉनसून सक्रिय होने लगा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो मॉनसून सेंट्रल इंडिया में फिर से सक्रिय हो रहा है. इससे मध्य प्रदेश, यूपी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है.
मॉनसून फिर सक्रिय
एमपी में बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. IMD ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सें में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मानसून के पुन: सक्रिय होने से बीते तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही गर्मी व उमस का असर भी कम हुआ है. सोमवार की सुबह से आसमान पर बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहावना है.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दवाब के क्षेत्र से आगामी दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है. आगामी 24 घंटों में कटनी, मंडला, जबलपुर, अनूपपुर, विदिशा, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, सिवनी, गुना, हरदा, रायसेन, सीहोर, अलिराजपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
तापमान गिरा
सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.7 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
बिहार में फिर हो सकती है बारिश
बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं. बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप भी खिल रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आज राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राज्य के सीमांचल के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं.