Monsoon Update: लौटते मानसून से हो रही जोरदार बारिश, इन राज्यों के लिए IMD ने दिया यलो अलर्ट

मानसून देश के कई हिस्सों से वापस जा चुका है. लेकिन लौटते मानसून से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इल इलाको के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है.
Monsoon Update: लौटते मानसून से हो रही जोरदार बारिश, इन राज्यों के लिए IMD ने दिया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया (फाइल फोटो)

मानसून देश के कई हिस्सों से वापस जा चुका है. अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह से विड्रा हो जाएगा. लेकिन लौटते मानसून से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इल इलाको के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है.

वापस जा रहा है मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से 12 अक्टूबर को विड्रा हो चुका है. मानसून काफी तेजी से वापस जा रहा है.

इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तसीगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी है. इन इलाको में बारिश के साथ तेज बिजली कड़कने की भी संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली में सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल रहने की संभावना है. हवा में नमी बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. ऐसे में मौसम सुहाना बना रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6