Monsoon Update: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ यलो अलर्ट

मानसून अब धीरे - धीरे वापस जा रहा है. लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश अभी भी जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को महाराष्ट्र, कर्नाटका और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Monsoon Update: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन राज्याें में भारी बारिश की चेतावनी दी (फाइल फोटो)

मानसून अब धीरे - धीरे वापस जा रहा है. लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश अभी भी जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को महाराष्ट्र, कर्नाटका और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन इलाकों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तसीगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्रा, कोंकर्ण, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी और केरल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इन इलाकों में बारिश के दौरान तेज बिजली भी कड़केगी. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मानूसन वापस जाने लगा है

दक्षिण पश्चिम मानसून जम्मू - कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तसीगढ और पूर्वी मध्य प्रदेश से जाना शुरू कर चुका है. राजस्थान, कच्छ और गुजरात के कई हिस्सों से मानसून वापस जा चुका है.

दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6