Monsoon Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्रा, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की बात कही है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Monsoon Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ यलो अलर्ट (फाइल फोटो)

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्रा, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की बात कही है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन राज्यों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू- कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तसीगढ, झारखंड, ओडीशा, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्रा और मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली में सुहाना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. शनिवार को भी तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए.

07 अक्टूबर को यहां हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 07 अक्टूबर को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6