IMD Alert: तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने इन 8 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

IMD ने तमिलनाडु के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण अगले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है. स्कूल-कॉलेज बंद होने की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह.
IMD Alert: तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने इन 8 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

तमिलनाडु में बारिश एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. बंगाल की खाड़ी में लगातार एक्टिव हो रहे लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से दक्षिण भारत का मौसम बिगड़ गया है. इसी को देखते हुए IMD ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार किया जा रहा है.

IMD ने इन 8 जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिणी तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.ये पूरा इलाका पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का सामना कर रहा है और आने वाले 24 घंटों में मौसम और बिगड़ने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो-प्रेशर सिस्टम बना वजह

शनिवार से ये बारिश का दौर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया की वजह से शुरू हुआ था. IMD का कहना है कि ये सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिससे तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में भारी वर्षा जारी रहेगी.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक और लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई है जो अगले 48 घंटों में और मजबूत हो सकता है. इससे राज्य में बारिश का दौर और लंबा खिंच सकता है.

चेन्नई में आज भी होगी मध्यम बारिश

बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी खिंचने की वजह से चेन्नई में आज मध्यम बारिश होने का अनुमान है. तटीय इलाकों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. IMD ने मन्नार की खाड़ी, कुमारी सागर और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में 55 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं की चेतावनी दी है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार

सोमवार को दक्षिण तमिलनाडु में कई जगह भारी बारिश हुई. इसके बाद कई जिलों के प्रशासन स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार कर रहे हैं. पुडुचेरी ने तुरंत प्रभाव से 18 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. कुड्डालोर में भी लगातार बारिश के बाद स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. अन्य जिलों में भी बारिश की तीव्रता के आधार पर आदेश जारी हो सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6