दिल्‍ली-यूपी से लेकर तमाम राज्‍यों में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट

10 अप्रैल की शाम से दिल्‍ली-यूपी समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है. बारिश होने के बाद लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली है. अभी दो से तीन दिन मौसम का यही हाल बना रहेगा. तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
दिल्‍ली-यूपी से लेकर तमाम राज्‍यों में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट

बीते कुछ समय से दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत में गर्मी से बुरा हाल था. कई जगहों पर पारा 40 के पार चला गया था. लेकिन 10 अप्रैल की शाम से दिल्‍ली-यूपी समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है. बारिश होने के बाद लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो 11 और 13 अप्रैल तक दिल्‍ली में गर्मी से राहत की उम्‍मीद है. इसके साथ ही यूपी, पंजाब, राजस्‍थान, हरियाणा समेत कई राज्‍यों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्‍ली में मिलेगी लू से राहत

IMD के मुताबिक 11 अ‍प्रैल को दिल्‍ली में दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहने की उम्‍मीद है. वहीं 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और ये 37 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं. दोनों दिनों में आंधी के साथ बारिश की उम्‍मीद है. वहीं 13 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रह सकता है. यानी अगले तीन दिन दिल्‍ली के लोगों को गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

उत्‍तर प्रदेश में क्‍या रहेगा मौसम का हाल

यूपी की बात करें तो 11 अप्रैल को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ ही बौछारें पड़ सकती हैं, साथ ही पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. इस बीच पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यूपी के कई जिलों में तापमान 5 से 8 डिग्री तक कम हो सकता है.

इन जगहों पर भी बारिश के आसार

दिल्‍ली-यूपी के अलावा, बिहार, राजस्‍थान, हरियाणा, पंजाब समेत तमाम राज्‍यों में 12 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा. इसके चलते आंधी और हल्‍की बारिश की संभावना है. ऐसे में तापमान में गिरावट होगी और गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि 14 अप्रैल से मौसम फिर से करवट लेगा और पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान में फिर से गर्म हवाएं चल सकती हैं.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6