&format=webp&quality=medium)
जानें सेमीफाइनल मुकाबलों के शेड्यूल.
ICC T20 World Cup 2021 semi-final matches: आईसीसी टी20 विश्व कप-2021 (ICC T20 World Cup-2021) में इस साल जो चार टीमें सेमीफाइनल खेलेगी उसका फैसला हो गया है. ग्रुप लीग का आखिरी मुकाबला सोमवार को भारत और नामीबिया के बीच होना है, लेकिन इस मैच का रिजल्ट सेमीफाइनल में कोई असर नहीं छोड़ पाएगा. भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारतीय टीम के ग्रुप से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है.
सेमीफाइनल में पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है. ग्रुप 1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, जबकि ग्रुप 2 से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में सफलता हासिल की है. अब इन टीमों के बीच वर्ल्ड कप के खिताब के लिए जंग होगी. पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्रांग नजर आई है. पाकिस्तान ने जहां अपने सभी मुकाबले में जीत दर्ज की है तो वहीं इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में सीधा प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है लेकिन दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और पूर्व विजेता श्रीलंका को अतिरिक्त क्वालीफाइंग दौर खेलना होगा. अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के स्वत: क्वालीफायर मौजूदा टी20 विश्व कप के विजेता और उप विजेता के अलावा अगली छह शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें होंगी. शनिवार को हुए मुकाबलों तक रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया हैं जिनका 15 नवंबर की समय सीमा तक इन स्थानों से नहीं खिसकना तय है.
पहला सेमीफाइनल- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (10 नवंबर, बुधवार) मैदान- अबू धाबी
दूसरा सेमीफाइनल- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (11 नवंबर गुरुवार) मैदान - दुबई