&format=webp&quality=medium)
आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसके बगैर आज के समय में आपका काम शायद ही चल पाए. आप अगर एक मोबाइल सिम भी खरीदने के लिए जाते हैं तो आपसे आधार जरूर मांगा जाता है. वहीं तमाम सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए भी आपको आधार की जरूरत पड़ती है. आधार पर आपका नाम, पता, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ वगैरह लिखा होता है. साथ ही आपकी एक तस्वीर भी होती है.
आमतौर पर आधार कार्ड की फोटो ऐसी होती है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स भी बनते रहते हैं. इसलिए लोग इस फोटो को दूसरों से छिपाते हैं. अगर आपके आधार में भी ऐसी ही फोटो लगी है, जिसे आपको लोगों से छिपाना पड़ता है तो आप इस फोटो को बदलवा भी सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत तामझाम की जरूरत नहीं है. यहां जानिए इसके लिए क्या करना होगा.
आधार कार्ड में पता, मोबाइल नंबर जैसी तमाम चीजों को बदलवाने का काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं. UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ये काम आसानी से किया जा सकता है. लेकिन फोटो को आप ऑनलाइन नहीं बदलवा सकते. इसके लिए आपको आधार एनरॉलमेंट सेंटर जाना पड़ता है. इसके लिए आपसे मामूली फीस भी ली जाती है. 30 दिनों से 90 दिनों के भीतर आपका फोटो अपडेट हो जाता है और आपका आधार कार्ड नए पते पर भेज दिया जाता है.
VIDEO: कैसे बनता है आधार नंबर?
बता दें कि आधार कार्ड एक व्यक्ति के नाम पर जीवन में सिर्फ 1 बार ही बनता है. इसमें 12 अंकों का एक यूनीक नंबर लिखा होता है. जो सिर्फ एक बार ही नागरिक के लिए जारी किया जाता है. यही कारण है कि आधार की वैलिडिटी भी लाइफ टाइम की होती है. हालांकि अगर आपके नाम, DoB, एड्रेस, मोबाइल नंबर वगैरह में बदलाव करने के मौके आपको दिए जाते हैं.