&format=webp&quality=medium)
How to change mobile number in Ration Card: राशन कार्ड एक ऐसा डॉक्युमेंट जिसकी मदद से आपको सरकार की तरफ से फ्री में राशन (Ration) मिलता है. अगर इस कार्ड पर आपके गलत मोबाइल नंबर डला है या फिर कोई पुराना नंबर एंटर है तो आपके लिए परेशानी हो सकती है. इसलिए आप फटाफट अपने राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करा लें.
अपडेट जरूर करें मोबाइल नंबर
मोबाइल नंबर अपडेट कराना बहुत ही आसान है. आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं. अगर आपके कार्ड में कोई पुराना नंबर एंटर होगा तो आपको राशन से जुड़े अपडेट नहीं मिल पाएंगे. विभाग की तरफ से कई अपडेट मैसेज के जरिए कार्डधारकों तक पहुंचाए जाते हैं.
ऐसे अपडेट करें राशन कार्ड में मोबाइल नंबर (How to change mobile number in Ration Card )
1 जून 2020 से लागू है One nation One Card स्कीम
बता दें एक जून 2020 से देश के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' शुरू हो चुकी है. इस योजना में आप किसी भी राज्य में रहकर राशन खरीद सकते हैं. मतलब आपको कहीं भी खाने के सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में पहले से ही ये योजना लागू है.