अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से दौड़ेगी LPG! 2500KM नेटवर्क से बदलेगा गैस सप्लाई सिस्टम, 2030 तक टैंकर खत्म

भारत में LPG सप्लाई का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. PNGRB ने 2030 तक गैस टैंकरों को सड़कों से हटाकर पाइपलाइन नेटवर्क पर शिफ्ट करने का मेगा प्लान बनाया है. ₹12,500 करोड़ के निवेश से 2500 किमी लंबी पाइपलाइनें बिछेंगी, जिससे गैस सप्लाई सुरक्षित, सस्ती और तेज होगी.
अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से दौड़ेगी LPG! 2500KM नेटवर्क से बदलेगा गैस सप्लाई सिस्टम, 2030 तक टैंकर खत्म

2500KM नेटवर्क से रसोई की गैस का पूरा सिस्टम बदलने वाला है (फोटो : प्रतीकात्मक)
 

सोचिए, जिस LPG सिलेंडर के लिए आज ट्रक और टैंकर सड़कों पर दौड़ते हैं, वो कल पाइपलाइन से सीधे आपके शहर तक पहुंचेगा, यही बड़ा बदलाव अब शुरू हो चुका है. जी हां Petroleum and Natural Gas Regulatory Board ने देश में LPG सप्लाई सिस्टम को पूरी तरह बदलने का प्लान तैयार कर लिया है.

असल में इसका लक्ष्य साफ है कि 2030 तक LPG का सड़क परिवहन लगभग खत्म करना और पाइपलाइन नेटवर्क पर शिफ्ट करना.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • 9 LPG पाइपलाइन प्रोजेक्ट पहचाने गए
  • 4 पाइपलाइन की बोली प्रक्रिया अंतिम चरण में
  • कुल लंबाई: 2500 KM
  • निवेश: ₹12,500 करोड़
  • लक्ष्य: 2030 तक टैंकर ट्रांसपोर्ट खत्म

LPG पाइपलाइन की जरूरत क्यों पड़ी?

अभी क्या होता है

  • LPG टैंकर से ढोई जाती है
  • सड़क हादसे होते हैं
  • देरी और लीकेज का खतरा रहता है

इसलिए फैसला लिया गया अब पाइपलाइन से गैस ट्रांसपोर्ट होगी तो ज्यादा सुरक्षित, सस्ती और तेज.

कौन-कौन सी पाइपलाइन बन रही हैं?

4 बड़े रूट जिन पर काम शुरू

ये चार पाइपलाइन फिलहाल सबसे आगे हैं

  • चेरलपल्ली -नागपुर
  • शिक्रापुर- हुबली- गोवा
  • पारादीप-रायपुर
  • झांसी-सितारगंज

इनका मकसद है कि रिफाइनरी और पोर्ट यानी बॉटलिंग प्लांट कनेक्ट करना

एक नजर में पूरा प्रोजेक्ट

  • कुल लंबाई: 2500 KM
  • निवेश: ₹12,500 करोड़
  • कुल प्रोजेक्ट: 9
  • फेज-1: 4 पाइपलाइन
lpg

क्या बदलेगा?

अभी

  • LPG ट्रकों से आती है
  • देरी, लागत और रिस्क ज्यादा

आने वाले समय में

  • पाइपलाइन से डायरेक्ट सप्लाई
  • कम समय में डिलीवरी
  • कम नुकसान और ज्यादा भरोसा

सुरक्षा में बड़ा गेम चेंजर?

  • सड़क हादसे कम होंगे
  • LPG लीकेज का खतरा घटेगा
  • हाई रिस्क ट्रांसपोर्ट खत्म

पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा?

अभी

  • टैंकर यानी डीजल खर्च
  • तो ज्यादा प्रदूषण

पाइपलाइन के बाद

  • ग्रीनहाउस गैस कम
  • क्लीन एनर्जी सिस्टम मजबूत
  • यह सीधे भारत के जलवायु लक्ष्य को सपोर्ट करेगा

जेब पर क्या असर पड़ेगा?

लॉन्ग टर्म में

  • ट्रांसपोर्ट कॉस्ट कम
  • लॉस कम
  • सप्लाई ज्यादा स्थिर

इनडायरेक्ट फायदा

  • LPG कीमतों पर दबाव कम हो सकता है

रोजगार और विकास का बड़ा मौका?

  • 12,500 करोड़ का निवेश मतलब
  • हजारों नौकरियां
  • इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट
  • नए इंडस्ट्रियल हब
  • जिन इलाकों से पाइपलाइन गुजरेगी
  • वहां आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी
फीचर (Feature) वर्तमान सिस्टम (टैंकर)नया सिस्टम (पाइपलाइन)
ट्रांसपोर्ट का तरीकासड़क मार्ग (ट्रक/टैंकर)जमीन के नीचे (पाइपलाइन)
सुरक्षा स्तरसड़क हादसे और लीकेज का रिस्कअत्यधिक सुरक्षित और विश्वसनीय
डिलीवरी की रफ़्तारट्रैफिक और दूरी पर निर्भरनिर्बाध और निरंतर सप्लाई
पर्यावरण पर असरडीजल खर्च और अधिक प्रदूषणग्रीनहाउस गैसों में भारी कमी
आर्थिक लाभहाई लॉजिस्टिक्स कॉस्टकिफायती और कम नुकसान

आपके लिए इसके मायने?

  • अगर आप एक आम उपभोक्ता हैं तो इसका मतलब गैस सप्लाई ज्यादा भरोसेमंद होगी
  • डिले कम होंगे और भविष्य में कीमतें स्थिर रह सकती हैं
  • अगर आप बिजनेस में हैं तो लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटेगी और ऑपरेशन आसान होगा

अभी आपको क्या करना चाहिए

  • LPG डिलीवरी पैटर्न पर नजर रखें
  • अपने शहर में गैस इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट समझें
  • लॉन्ग टर्म में ऊर्जा परिवर्तन को समझें

आपके काम की बात

आपको बता दें कि भारत की गैस सप्लाई में सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन यह सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है.असल में यह सुरक्षा,पर्यावरण और अर्थव्यवस्था तीनों को एक साथ बदलने वाला कदम है.तो आज टैंकर से गैस आती है, कल पाइपलाइन से दौड़ेगी और यही है न्यू इंडिया का एनर्जी प्लान.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)