भारत सौर ऊर्जा में बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश,जानें कैसे 30 लाख घर बने बिजली घर, आप कैसे उठा सकते हैं मुफ्त बिजली का फायदा

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक. 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब तक 30 लाख घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं. जानिए कैसे आप ₹78,000 तक की सरकारी सब्सिडी पाकर अपना बिजली बिल जीरो कर सकते हैं और इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सही तरीका क्या है.
 भारत सौर ऊर्जा में बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश,जानें कैसे 30 लाख घर बने बिजली घर, आप कैसे उठा सकते हैं मुफ्त बिजली का फायदा

कैसे भारत बना सौर ऊर्जा में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश (फोटो सोर्स: एआई)

भारत अब केवल बिजली का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि खुद बिजली बनाने वाला देश बनता जा रहा है. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है और अब दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है.

इस बदलाव की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ बड़े प्लांट्स की कहानी नहीं है, बल्कि आम लोगों की छतों पर हो रहा बदलाव है. ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के जरिए लाखों घर अब खुद बिजली बना रहे हैं.

5 प्वाइंट में पहले ही समझ लें पूरी खबर

Add Zee Business as a Preferred Source
  • भारत सौर ऊर्जा में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा
  • कुल क्षमता करीब 143.6 GW तक पहुंची
  • करीब 30 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लग चुका
  • सरकार का लक्ष्य करीब 1 करोड़ घर
  • लोगों को मुफ्त बिजली और कमाई का मौका

भारत सौर ऊर्जा में इतनी तेजी से आगे क्यों बढ़ रहा है

  • बिजली सस्ती करनी है और देश को ऊर्जा के मामले में मजबूत बनाना है.
  • भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है.
  • अगर यह मांग कोयला और तेल से पूरी की जाए तो खर्च भी बढ़ेगा और प्रदूषण भी.

इसलिए सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया

  • सूरज की रोशनी मुफ्त है
  • हर घर की छत इस्तेमाल हो सकती है
  • लोकल लेवल पर बिजली बनती है
  • यही कारण है कि भारत तेजी से आगे बढ़ा

भारत की सौर ताकत कितनी बढ़ी

क्या कहते हैं आंकड़े

  • कुल सौर क्षमता: 143.6 गीगावाट करीब
  • 2025 में जोड़ी गई नई क्षमता: 37.8 गीगावाट करीब
  • कुल बिजली में करीब 51 प्रतिशत हिस्सा क्लीन एनर्जी काagri


पीएम सूर्य घर योजना क्या है और कैसे काम करती है

  • यह योजना आम लोगों के लिए बनाई गई है
  • घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएं
  • सरकार से सब्सिडी लें
  • अपनी बिजली खुद बनाएं
  • अगर ज्यादा बिजली बने तो उसे बेचकर पैसा भी कमा सकते हैं

योजना की खास बातें भी जानें

  • लॉन्च: फरवरी 2024
  • टारगेट: 1 करोड़ घर
  • अब तक: 30 लाख घर कवर
  • बजट: ₹75,000 करोड़ से ज्यादा
  • फायदा: बिजली बिल लगभग खत्म

आपको कितनी सब्सिडी मिलती है

अगर आप सोलर लगवाते हैं तो

  • 1-2 kW सिस्टम: ₹30,000 से ₹60,000
  • 2-3 kW सिस्टम: ₹60,000 से ₹78,000
  • 3 kW से ऊपर: अधिकतम ₹78,000

साफ है कि इससे खर्च काफी कम हो जाता है

आपके लिए इसका क्या मतलब है

  • आपका बिजली बिल लगभग खत्म हो सकता है
  • आप खुद बिजली बना सकते हैं
  • एक्स्ट्रा बिजली बेचकर कमाई कर सकते हैं
  • लंबे समय में यह एक निवेश जैसा है
  • सीधी बात ये है कि खर्च कम और कमाई ज्यादा का ऑप्शन

कौन इस योजना का फायदा ले सकता है

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • अपना घर और छत होनी चाहिए
  • बिजली कनेक्शन होना जरूरी और पहले सब्सिडी न ली हो

आवेदन कैसे करें आसान तरीके से

  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें
  • अपनी डिटेल भरें
  • DISCOM से अप्रूवल लें
  • पैनल लगवाएं
  • नेट मीटर लगवाएं
  • बैंक डिटेल डालें
  • 30 दिन में सब्सिडी मिल जाती है
खास बातविवरण
भारत की रैंकसौर ऊर्जा उत्पादन में दुनिया में तीसरा (3rd) स्थान
योजना का लक्ष्य1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना
1-2 kW सब्सिडी₹30,000 से ₹60,000 तक
2-3 kW सब्सिडी₹60,000 से ₹78,000 तक
3 kW+ सब्सिडीअधिकतम ₹78,000
बड़ी उपलब्धिअब तक 30 लाख घर कवर हो चुके हैं
मुख्य लाभबिजली बिल ZERO और अतिरिक्त बिजली से कमाई

यह बदलाव इतना जरूरी क्यों है

  • यह सिर्फ बिजली की बात नहीं है
  • यह आपकी जेब से जुड़ा है
  • यह पर्यावरण से जुड़ा है
  • यह देश की आत्मनिर्भरता से जुड़ा है
  • अगर ज्यादा लोग सोलर अपनाते हैं
  • तो देश का खर्च घटेगा और प्रदूषण कम होगा

आगे क्या बदल सकता है

  • हर घर पर सोलर आम हो जाएगा
  • बिजली बिल खत्म होने जैसा हो जाएगा
  • लोग बिजली बेचकर कमाएंगे
  • टेक्नोलॉजी और सस्ती होगी

आपके लिए काम की बात

आपको बता दें कि भारत सौर ऊर्जा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें आम लोगों की भी बड़ी भूमिका है. लेकिन अब घर सिर्फ रहने की जगह नहीं है. तो बिजली बनाने की जगह भी बन रहे हैं लेकिन अगर आप सही समय पर फैसला लेते हैं.तो आपका बिजली बिल भी खत्म हो सकता है और कमाई भी शुरू (स्टोरी इनपुट: एएनआई)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या सच में बिजली बिल जीरो हो सकता है?

तो जवाब है हां सही सिस्टम लगाने पर

Q2 क्या सोलर से कमाई हो सकती है?

हां अतिरिक्त बिजली बेच सकते हैं

Q3 कितने साल में खर्च निकल जाता है?

4 से 6 साल में

Q4 क्या हर घर में सोलर लग सकता है?

अगर छत है तो हां

Q5 क्या मेंटेनेंस ज्यादा होता है?

नहीं बहुत कम

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6