&format=webp&quality=medium)
2022 में पड़ेंगी कुल 14 सरकारी छुट्टियां और 12 वैकल्पिक छुट्टियां. (Source: Pixabay)
Holiday Calendar 2022: बस कुछ ही दिन में साल 2021 खत्म होने वाला है. इसके साथ ही लोगों ने 2022 की तैयारियां भी शुरू कर दिया है. अगले साल सरकारी कर्मचारियों के लिए पड़ने वाले छुट्टियों की लिस्ट (Holiday list 2022) सरकार ने जारी कर दिया है. आइए देखते हैं 2022 में सरकारी कर्मचारियों को कुल कितनी छुट्टियां मिलेगी.
साल 2022 में कुल 14 गैजेटेड छुट्टियां (Gadgeted Holiday) पड़ने वाले हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 12 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे भी मिलेंगे. रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (Restricted holiday 2022) वो छुट्टियां होती है, जिनमें कोई संस्थान या कंपनी अपनी मर्जी के मुताबिक ऑफिस खोल सकता है. लेकिन आमतौर पर इस दिन ज्यादातर ऑफिर बंद रहते हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
गैजेटेड हॉलिडे
इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को 12 वैकल्पिक छुट्टियां भी मिलेंगी. इनमें से कर्मचारी अधिकतम 3 छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
साल 2022 में कर्मचारियों को करीब 12 छुट्टियों का नुकसान होने वाला है, क्योंकि ये छुट्टियां वीकेंड यानि शनिवार-रविवार को पड़ रहे हैं. वसंत पंचमी, महात्मा गांधी जयंती, ईस्टर, गुड फ्राइडे, छठ पूजा, क्रिसमस जैसे त्योहार इस बार वीकेंड पर पड़ रहे हैं.