&format=webp&quality=medium)
होली नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों, खासकर गुजिया की तैयारी जोरों पर शुरू हो जाती है. इसके साथ ही खोए और तेल की मांग भी अचानक कई गुना बढ़ जाती है.सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों इसकी बिक्री तीन से चार गुना तक पहुंच जाती है.ज्यादा डिमांड के चलते मिलावटी या घटिया गुणवत्ता वाले खोए का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है.इसी बीच यूपी में खाद्य विभाग ने अब तक नकली खाने-पीने के सामान बेचने पर 37 को नोटिस और 2 पर एफआईआर दर्ज की है.
आपको बता दें कि यूपी के अलग-अलग जगहों पर होली के त्योहार पर नकली सामान बेचने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है. असल में होली के त्योहार से पहले मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग ने कई जिलों में छापेमारी की. छापेमारी में मावा और तेल आदि में मिलावट पाई गई है.
होली से ठीक पहले मिलावटखोरी पर एक्शन लेते हुए खाद्य विभाग ने कई जिलों में छापेमारी की. जी हां 18 फरवरी 2026 को यूपी उन्नाव के बांगरमऊ में करीब चार फर्मों से तेल और मिलावटी पदार्थों के 13 नमूने लिए गए और करीब 3,855 लीटर तेल (लगभग 5.57 लाख रुपये) जब्त कर संचालन बंद कराया गया.
20 फरवरी को मुजफ्फरनगर की एक ट्रेडिंग कंपनी से 11,750 लीटर सरसों तेल (करीब 15 लाख रुपये) जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई. 21 फरवरी को लखनऊ के बुद्धेश्वर क्षेत्र में 750 लीटर तेल सीज कर मामला दर्ज हुआ है. वहीं, 23 फरवरी तक 70 प्रतिष्ठानों की जांच, 231 नमूने, 4.32 लाख लीटर तेल (करीब 6.64 करोड़ रुपये) जब्त, 37 सुधार नोटिस और 2 एफआईआर दर्ज की गईं.
आपको बता दें कि वैसे पिछले काफी दिनों खाद्य विभाग त्योहार पर खाने का नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ एक्शन ले रहा है. इससे पहले गाजियाबाद में नकली मावा बेचने का भंड़ा फोड़ हुआ है. हर साल खाद्य विभाग त्योहार पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेता है.

हाथ से दबाकर जांचें- असली पनीर मुलायम और हल्का दानेदार होता है. उंगलियों से दबाने पर यह आसानी से टूट जाता है, जबकि नकली पनीर ज्यादा सख्त और रबर जैसा फील हो सकता है.
गर्म पानी टेस्ट करें- पनीर का छोटा टुकड़ा गरम पानी में डालें, थोड़ी देर बाद आयोडीन की कुछ बूंदें मिलाएं.रंग नीला या काला पड़े तो स्टार्च की मिलावट की आशंका है.
उबालकर पहचानें-असली पनीर उबलने पर अपनी बनावट बनाए रखता है. मिलावटी पनीर टूट सकता है या अलग सी गंध छोड़ सकता है,
स्वाद और खुशबू पर ध्यान दें- असली पनीर हल्का दूधिया स्वाद देता है,तो ज्यादा खट्टापन या केमिकल जैसी गंध खतरे का संकेत है.
विश्वसनीय जगह से खरीदें- हमेशा भरोसेमंद दुकान या ब्रांड चुनें और बहुत सस्ता पनीर लेने से बचें.
पैकिंग जरूर जांचें- मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी और लाइसेंस नंबर ध्यान से देखें.
खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई साफ संकेत देती है कि मिलावट करने वालों पर लगातार नजर रखी जाएगी. लेकिन केवल प्रशासन ही नहीं, उपभोक्ताओं की भूमिका भी अहम है.तो अगर कहीं संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखे तो तुरंत शिकायत करें.जी हां जागरूकता और थोड़ी सतर्कता से आप अपने परिवार को मिलावटी भोजन के खतरे से सुरक्षित रख सकते हैं.
FAQs
1. होली से पहले किस चीज में मिलावट पाई गई?
मावा, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों में
2. कितनों पर कार्रवाई हुई है?
37 को नोटिस और 2 पर एफआईआर दर्ज
3. कितनी मात्रा में तेल जब्त हुआ?
कुल 4.32 लाख लीटर से अधिक तेल सीज किया गया
4. असली पनीर की पहचान कैसे करें?
मुलायम बनावट, दूधिया स्वाद और आयोडीन टेस्ट से जांचें
5. मिलावट की शिकायत कहां करें?
स्थानीय खाद्य विभाग या संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)