इस मानसून कोयले की कमी से नहीं भागेगी बिजली, थर्मल पावर प्लांट्स के पास है 25 दिन का रिकॉर्ड स्टॉक

सभी थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक अब 61.3 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा लेवल है. यह स्टॉक अगर लगातार खर्च किया जाए तो 25 दिन की खपत के लिए पर्याप्त है.
इस मानसून कोयले की कमी से नहीं भागेगी बिजली, थर्मल पावर प्लांट्स के पास है 25 दिन का रिकॉर्ड स्टॉक

आज केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच कोयला लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर एक खास मीटिंग हुई. इस मीटिंग का मुख्य फोकस साइलो लोडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ाना था. साइलो के जरिए कोयला लोडिंग से कोयले की क्वालिटी और ढुलाई की स्पीड काफी बेहतर होती है. इससे कोयले में बड़े पत्थरों की शिकायतें खत्म होती हैं, वैगन को नुकसान नहीं होता और ऑपरेशन पर मौसम का असर भी नहीं पड़ता.

पिछले कुछ सालों में साइलो से लोड किए गए कोयले की हिस्सेदारी में लगातार सुधार हुआ है. जहां 2022-23 में यह आंकड़ा 18.8% था, वहीं 2025-26 में अब तक यह बढ़कर 29% तक पहुंच गया है. यह दिखाता है कि कोयला ढुलाई को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

बैठक में दोनों मंत्रियों ने मौजूदा और नए साइलो प्रोजेक्ट्स के काम की समीक्षा की. साथ ही, माइंस से प्लांट तक की सप्लाई को और बेहतर बनाने के लिए मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब बिजली संयंत्रों के पास 25 दिन का कोयला

सभी थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक अब 61.3 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा लेवल है. यह स्टॉक अगर लगातार खर्च किया जाए तो 25 दिन की खपत के लिए पर्याप्त है.

यह रिकॉर्ड स्टॉक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है. गर्मियों के दौरान जब बिजली की मांग बढ़ती है, तब बिजली आपूर्ति में कोई रुकावट न आए, इसके लिए यह स्टॉक मददगार साबित होगा. साथ ही, मानसून के दौरान जब बारिश के कारण कोयला उत्पादन और ट्रांसपोर्टेशन में दिक्कत आती है, तब भी पर्याप्त स्टॉक के कारण पावर सप्लाई में बाधा नहीं आएगी.

सरकार का मानना है कि साइलो इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कोयला लॉजिस्टिक्स के जरिए आने वाले समय में बिजली संयंत्रों को और भी ज्यादा अच्छे से कोयला उपलब्ध होगा, जिससे देशभर में बिजली आपूर्ति और मजबूत होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6