सीएम रेखा गुप्‍ता ने लॉन्‍च किया Heat Action Plan, वॉटर एटीएम, 3-4 हजार प्‍याऊ से लेकर हीट वार्ड तक इन बातों का जिक्र

हीट एक्‍शन प्‍लान लॉन्‍च करते समय दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा कि दिल्ली वालों से वादा है कि अगले साल से दिल्ली वाले हर मौसम एन्‍जॉय करेंगे. अगर पूरे भारत में सबसे ज़्यादा गर्मी दिल्ली में है तो तैयारी भी दिल्ली में होनी चाहिए. इतनी गर्मी में क्या क्या समाधान होना चाहिए. NDMA ने इसको लेकर एक विस्तृत प्लान दिया है और इसे लागू किया जा रहा है.
सीएम रेखा गुप्‍ता ने लॉन्‍च किया Heat Action Plan, वॉटर एटीएम, 3-4 हजार प्‍याऊ से लेकर हीट वार्ड तक इन बातों का जिक्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने आज सोमवार को हीट एक्शन प्लान 2025 लॉन्च कर दिया है. दिल्‍ली के बढ़ते तापमान और हीट वेव से निपटना इसका लक्ष्‍य है. इस एक्‍शन प्‍लान के तहत दिल्‍ली में वॉटर एटीएम से लेकर स्‍कूलों और बिल्डिंग्‍स में हजारों प्‍याऊ लगवाने का जिक्र किया गया. साथ ही सड़कों पर कूलिंग शेल्‍टर, बड़े अस्‍पतालों में हीट वार्ड बनाए जाने और गायों के लिए गौशालाएं बनवाने तक तमाम बातों का जिक्र किया गया.

अगले साल से हर मौसम एन्‍जॉय करेगी दिल्‍ली

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली ऐसी है कि कोई मौसम आता है तो परेशानी भी आती है. पूरे देश में सबसे ज़्यादा तापमान अब तक दिल्ली में रहा है, जो 52.9 डिग्री तक पहुंचा है, बारिश में जलभराव और सर्दी में प्रदूषण की समस्‍याएं पैदा हो जाती हैं. आखिर दिल्ली वाले मौसम को एन्‍जॉय कब करते है? दिल्ली वालों से वादा है कि अगले साल से दिल्ली वाले हर मौसम एन्‍जॉय करेंगे. अगर पूरे भारत में सबसे ज़्यादा गर्मी दिल्ली में है तो तैयारी भी दिल्ली में होनी चाहिए. इतनी गर्मी में क्या क्या समाधान होना चाहिए. NDMA ने इसको लेकर एक विस्तृत प्लान दिया है और इसे लागू किया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

3 से 4 हजार प्‍याऊ के साथ वॉटर एटीएम भी लगेंगे

दिल्‍ली में अब 3 से 4 हजार प्‍याऊ लगवाए जाएंगे. ये प्‍याऊ दिल्ली के सरकारी स्कूलों और बिल्डिंग्स आदि पर बनाये जाएंगे. दिल्‍ली सरकार 1 हजार वाटर कूलर रोड पर और 1 हजार सरकारी इमारतों में और 1 हजार सुदूर्ण इलाकों में लगाएगी. इससे 4 से 5 लाख लोग पानी पी पाएंगे और अपनी बोतल भी इस पानी से भर पाएंगे. इसके अलावा दिल्‍ली में वॉटर एटीएम भी लगेंगे.

कूलिंग शेल्‍टर से लेकर हीट वार्ड तक की तैयारी

जिन रास्तों में लोग चलते है वहां छांव चाहिए होती है, ऐसे में सरकार कूलिंग शेल्टर लगाएगी. साथ ही बस स्टॉप को भी बेहतर करेगी. दिल्ली सरकार मौसम विभाग के साथ मिलकर हीट अलर्ट जारी करेंगे. बड़े बड़े अस्पताल में हीट वार्ड बनेगा. वहीं झुग्गी बस्ती में मदद केंद्र बनेगा.

गायों के लिए गौशालाएं बनाई जाएंगीं

सडकों पर गौ वंश ना दिखे, इसलिए गौशाला बनाई जाएंगी. जल्द ही दिल्ली के लोगों को बटर मिल्क मिलेगा.
एक तरफ दिल्ली की सड़कों से गाय हट जाएंगी और दूसरी तरफ दिल्ली, जो पुराने समय में थी वैसे होंगी. जब दिल्ली में अपना पनीर, बटर मिल्क सब होगा. नकली पनीर और दूध से भी छुटकारा मिलेगा. दिल्ली के अलावा 23 राज्यों और 550 जिलों को इसमें जोड़ने की होंगी कोशिश.


RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6