गुजरात बना आलू का नया 'किंग', McDonald's Burger King भी हैं येां के फ्रेंच फ्राइज के दीवाने

गुजरात अब प्रोसेस्ड आलू (चिप्स और फ्राइज बनाने वाले आलू) का सबसे बड़ा हब बन गया है. यहां के आलू से बने फ्रेंच फ्राइज और चिप्स न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं.
गुजरात बना आलू का नया 'किंग', McDonald's Burger King भी हैं येां के फ्रेंच फ्राइज के दीवाने

आजकल हम सभी को फ्रेंच फ्राइज खाना बहुत पसंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि McDonald's और Burger King जैसे बड़े ब्रांड्स में मिलने वाले क्रिस्पी कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज कहां से आते हैं? इसका जवाब है गुजरात! एक समय था जब भारत को फ्रेंच फ्राइज के लिए आलू बाहर से मंगाना पड़ता था, लेकिन आज कहानी पूरी तरह बदल चुकी है. गुजरात अब प्रोसेस्ड आलू (चिप्स और फ्राइज बनाने वाले आलू) का सबसे बड़ा हब बन गया है. यहां के आलू से बने फ्रेंच फ्राइज और चिप्स न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं.

10 गुना बढ़ गया आलू का उत्पादन

आज से लगभग 20 साल पहले, गुजरात में प्रोसेस्ड आलू का उत्पादन बहुत कम था. लेकिन सरकार के प्रोत्साहन और किसानों की मेहनत से आज उत्पादन 10 गुना से भी ज्यादा बढ़कर 11.50 लाख टन तक पहुंच गया है. गुजरात अब प्रोसेस्ड आलू उगाने वाला देश का नंबर वन राज्य बन गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गुजरात के ये 3 जिले हैं आलू के 'किंग'

गुजरात में आलू उत्पादन के असली हीरो हैं तीन जिले बनासकांठा, साबरकांठा और अरवल्ली. येां की उपजाऊ मिट्टी और मॉडर्न खेती की तकनीक की वजह से चिप्स और फ्रेंच फ्राइज के लिए बेस्ट क्वालिटी का आलू उगता है. बनासकांठा जिला तो आलू उत्पादन में गुजरात में सबसे आगे है.

McDonald's और Burger King तक जाते हैं येां के आलू

येां लेडी रोसेटा, कुफरी चिपसोना और सैंटाना जैसी खास किस्मों के आलू उगाए जाते हैं. इनमें चीनी कम और सूखापन ज्यादा होता है, जिससे एकदम सुनहरे और कुरकुरे फ्राइज बनते हैं. येी वजह है कि McDonald's, Burger King और Domino's जैसी बड़ी फूड चेन्स को येीं से आलू सप्लाई किए जाते हैं. इतना ही नहीं, येां के आलू से बने प्रोडक्ट्स मिडिल ईस्ट के देशों में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं.

किसानों की मेहनत और सरकार का साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "किसानों को सशक्त बनाने" के विजन और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार की नीतियों ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है. किसानों को मिले समर्थन की वजह से ही आज गुजरात पूरी दुनिया को अपने आलू का स्वाद चखा रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6