सोना-चांदी खरीदना होगा महंगा? सरकार ने आयात पर कसी नकेल, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार अब हर शिपमेंट की बारीकी से जांच करेगी, जिससे घरेलू रिफाइनर्स और वैध आयातकों को बाजार में समान अवसर मिलेगा.
सोना-चांदी खरीदना होगा महंगा? सरकार ने आयात पर कसी नकेल, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार ने सोने-चांदी के इम्पोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. (फोटो सोर्स: Freepik)

Gems & Jewellery: केंद्र सरकार ने फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) के दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोना, चांदी और प्लैटिनम से जुड़े सभी प्रकार के उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की एक नोटिफेशन के मुताबिक, ये रोक तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. यह रोक पहले से किए गए सौदों या भुगतान जैसी किसी भी शर्त के बावजूद लागू होगी.

ज़ी बिजनेस के सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के मुताबिक, सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम से जुड़े सभी उत्पादों के आयात को फ्री कैटेगरी से हटाकर रेस्ट्रिक्टेड कैटेगरी में डाल दिया है. यह कदम मुख्य रूप से FTA के जरिए हो रहे शुल्क चोरी और गलत आयात को रोकने के लिए उठाया गया है.

सरकार ने अचानक इम्पोर्ट पर अंकुश क्यों लगाया?

Add Zee Business as a Preferred Source

कुछ इम्पोर्टर्स फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का गलत फायदा उठाकर कम शुल्क में कीमती धातुओं का इम्पोर्ट कर रहे थे, जिससे सरकार को नुकसान और घरेलू इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ रहा था.

पहले समझिए पूरा मामला

  • सोना, चांदी, प्लैटिनम से जुड़े सभी उत्पादों के इम्पोर्ट पर रोक
  • DGFT ने इम्पोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया
  • कोई ट्रांजिशनल राहत नहीं
  • पुराने कॉन्ट्रैक्ट/LC भी मान्य नहीं
  • FTA के दुरुपयोग को रोकना मुख्य मकसद

इम्पोर्ट पॉलिसी में क्या बदलाव हुआ है?

सरकार ने Chapter-71 (Precious Metals & Jewellery) के तहत आने वाले सभी उत्पादों की इम्पोर्ट पॉलिसी को संशोधित कर दिया है. अब इन सभी के इम्पोर्ट पर रेस्ट्रिक्टेड कैटेगरी लागू होगा. इसमें शामिल हैं-

  • सोना, चांदी, प्लैटिनम
  • ज्वेलरी और आभूषण
  • कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थर (Gems & Stones)
  • नकली गहने
  • सिक्के (Coins)
precious metal

क्या यह नियम हर किसी के लिए अनिवार्य है?

नहीं, सरकार ने कुछ क्षेत्रों को इससे बाहर रखा है-

  • 100% EOU और SEZ यूनिट्स: इन्हें ये पाबंदियाँ तब तक नहीं झेलनी होंगी जब तक वे अपना माल घरेलू बाजार (DTA) में न बेचें.
  • एक्सपोर्ट स्कीम्स: निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के तहत होने वाले आयात को भी छूट दी गई है.

क्या यह नियम तुरंत लागू होगा?

हां, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है. सबसे बड़ा झटका-

  • कोई ट्रांजिशनल बेनिफिट नहीं होगा
  • पुराने कॉन्ट्रैक्ट भी मान्य नहीं होंगे
  • LC, एडवांस पेमेंट या शिपमेंट का भी कोई फायदा नहीं होगा

सरकार ने इतना सख्त कदम क्यों उठाया?

कुछ व्यापारी ASEAN देशों से ज्वेलरी के नाम पर बिना जेम्स-स्टोन वाले उत्पाद मंगाकर असल में कीमती धातुओं का इम्पोर्ट कर रहे थे. इससे कम ड्यूटी लग रही थी, सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा था और घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहे थे.

किन देशों से जुड़ा है मामला?

यह मामला मुख्य रूप से ASEAN (दक्षिण-पूर्व एशिया) और थाईलैंड जैसे देशों से जुड़े हैं. भारत-ASEAN FTA (2010) का इस्तेमाल करके टैरिफ गैप का फायदा उठाया जा रहा था.

फैसले की बड़ी बातें

डीटेल्स
सेक्टरजेम्स एंड ज्वेलरी और कीमती धातु
इम्पोर्ट स्टेटसरेस्ट्रिक्टेड
कब से लागू नियमतुरंत
ट्रांजिशनल बेनिफिट्सनहीं
कारणFTA का दुरुपयोग रोकना
छूटEOU, SEZ, Export schemes


इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा?

क्या इससे गहने महंगे हो जाएंगे?

  • इम्पोर्ट पर रोक लगने से घरेलू बाजार में सप्लाई की चेन थोड़ी प्रभावित हो सकती है.
  • इससे कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है. यह असर धीरे-धीरे दिखेगा.
  • हालांकि, सरकार का उद्देश्य केवल अवैध इम्पोर्ट को रोकना है.

लॉन्ग-टर्म इम्पैक्ट

  • घरेलू ज्वेलरी इंडस्ट्री को फायदा
  • पारदर्शिता बढ़ेगी
  • टैक्स चोरी कम होगी

क्या व्यापारियों को लाइसेंस मिलने में दिक्कत होगी?

इंडस्ट्री की चिंता है कि लाइसेंस प्रक्रिया जटिल हो सकती है. असली कारोबारियों को दिक्कत होगी. इम्पोर्ट लाइसेंसिंग को आसान बनाए जाने का सुझाव है.

Live TV

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • अगर आप आने वाले समय में सोने या चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार की हलचल पर नजर रखें. आयात नियमों में सख्ती से कीमतों में हल्की तेजी आ सकती है.
  • ज्वेलरी बिजनेस से जुड़े लोगों को अब अपने वेंडर्स और इंपोर्ट रूट्स को दोबारा चेक करना होगा ताकि वे किसी कानूनी अड़चन में न फंसें.

कंक्लूजन

यह फैसला सिर्फ इम्पोर्ट कंट्रोल नहीं, बल्कि ट्रेड सिस्टम को साफ और पारदर्शी बनाने की कोशिश है. सरकार का साफ संदेश है- FTA का फायदा लो, दुरुपयोग नहीं.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. क्या सोना-चांदी का इम्पोर्ट पूरी तरह बंद हो गया है?
नहीं, लेकिन अब यह Restricted कैटेगरी में आ गया है.

Q2. क्या पुराने ऑर्डर मान्य होंगे?
नहीं, किसी भी पुराने कॉन्ट्रैक्ट को छूट नहीं मिलेगी.

Q3. किन्हें छूट मिली है?
EOU, SEZ और एक्सपोर्ट स्कीम्स के तहत काम करने वालों को.

Q4. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य क्या है?
FTA के दुरुपयोग को रोकना.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6