&format=webp&quality=medium)
ATF की कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने कसी कमर. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
ATF Price: ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil Price) की कीमतों में तेजी का असर अब एविएशन सेक्टर पर भी दिखने लगा है. आने वाले महीनों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने की आशंका है, जिससे हवाई किराए में बढ़ोतरी हो सकती है.
ज़ी बिजनेस के प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंटइस स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राहत के उपायों पर काम तेज कर दिया है. सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि बढ़ती लागत का पूरा बोझ यात्रियों पर न पड़े.
सरकार सभी हितधारकों- एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और यात्रियों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित रणनीति बना रही है.
सरकार का मकसद एयरलाइंस को राहत और यात्रियों को महंगी उड़ान से बचाना है.
ये भी जरूर पढ़ें- HDFC Bank: 16 साल के निचले स्तर पर वैल्यूएशन, ब्रोकरेज ने कहा- अब खरीदने का मौका, 67% तेजी की उम्मीद
इस प्लान का सबसे बड़ा हिस्सा ATF पर लगने वाले VAT को घटाना है. उड्डयन मंत्रालय राज्यों से VAT कम करने का अनुरोध करेगा. उड्डयन मंत्री खुद मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखेंगे. राज्य के वित्त विभागों से भी बातचीत होगी.
भारत में ATF पर टैक्स अलग-अलग राज्यों में अलग होता है और कई जगह यह काफी ज्यादा है, जिससे एयरलाइंस की लागत बढ़ती है.
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर ATF की कीमतें पहले से ही ज्यादा हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों में VAT ज्यादा है.
यहां से उड़ानें महंगी पड़ती हैं. इसका सीधा असर टिकट कीमतों पर पड़ता है. इसलिए सरकार इन राज्यों पर खास फोकस कर रही है.
यात्रियों को राहत देने के लिए कुछ एयरपोर्ट शुल्कों को कम करने पर भी विचार किया जा सकता है. एयरपोर्ट्स के साथ चर्चा करके उनके लेवी और शुल्कों की समीक्षा करने की योजना है.
Live TV
अगर ATF महंगा होता है तो एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ेगी और टिकट की कीमतें बढ़ सकती हैं. लेकिन अगर VAT घटाया जाता है तो लागत में कमी आएगी और किराया नियंत्रित रह सकता है. यही वजह है कि सरकार जल्दी फैसला लेना चाहती है.
ये भी जरूर पढ़ें- हवाई सफर पर युद्ध का साया! 1 अप्रैल से बढ़ सकती हैं ईंधन की कीमतें, सरकार ने कहा- यात्रियों पर नहीं पड़ने देंगे बोझ
यानी आने वाले हफ्तों में हवाई किराए की दिशा तय होगी.
अगर आप यात्री हैं-
अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं-
कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों ने एविएशन सेक्टर के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है, लेकिन सरकार इसे संभालने के लिए सक्रिय नजर आ रही है. ATF पर टैक्स घटाने जैसे कदम अगर लागू होते हैं, तो न सिर्फ एयरलाइंस को राहत मिलेगी, बल्कि आम यात्रियों को भी महंगी उड़ानों से बचाया जा सकेगा.
Q1. ATF क्या होता है?
यह विमान में इस्तेमाल होने वाला ईंधन है.
Q2. हवाई किराया क्यों बढ़ सकता है?
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से ATF महंगा होता है.
Q3. सरकार क्या कर रही है?
राज्यों से ATF पर VAT कम करने की मांग कर रही है.
Q4. क्या टिकट सस्ते होंगे?
अगर VAT घटता है, तो किराया नियंत्रित रह सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)