देश को मिला नया CDS-नौसेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.राजा सुब्रमणि होंगे तीन सेनाओं के बॉस, जानिए प्रोफाइल

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है. वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना के नए प्रमुख होंगे.
देश को मिला नया CDS-नौसेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.राजा सुब्रमणि होंगे तीन सेनाओं के बॉस, जानिए प्रोफाइल

एन.एस.राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नए नौसेना प्रमुख होंगे.

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के बाद डिफेंस फोर्सेज के शीर्ष स्तर पर दो प्रमुख नियुक्तियों की घोषणा की है. रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक,लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' (CDS) नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना के नए प्रमुख होंगे. गौरतलब है कि मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है. वहीं, वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 31 मई 2026 को रिटायर हो रहे हैं.

डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव भी होंगे CDS

लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.राजा सुब्रमणि भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव के तौर पर भी काम करेंगे. यह विभाग आर्म्ड फोर्सेज से जुड़े प्रशासनिक काम, सेना के तीनों शाखाओं के बीच जॉइंट प्लानिंग और सेना के बुनियादी ढांचे के विकास और खरीद को सव्यस्थित करता है.

इन पदों पर रहे हैं नए CDS

  • लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2026 तक वह वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे थे.
  • लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने मार्च 2023 से जून 2024 तक सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभाई थी.
  • नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और इंडियन मिलिट्री एकेडमी के पूर्व छात्र रहे सुब्रमण को 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमिशन मिला था.

40 साल का रहा है करियर

40 साल के करियर में लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने ऑपरेशन राइनो के तहत 16 गढ़वाल राइफल्स, जम्मू कश्मीर में 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड, सेंट्रल सेक्टर में 17 माउंटेन डिविजन और वेस्टर्न फ्रंट पर प्रमुख 2 कोर (स्ट्राइक कोर) की कमान भी संभाल है.

PSVM, AVSM, VSM से सम्मानित

  • उन्होंने कजाकिस्तान में रक्षा अताशे, ईस्ट कमांड में कर्नल जनरल स्टाफ (ऑपरेशंस) और नॉर्थ कमांड हेडक्वाटर्स में चीफ ऑफ स्टाफ जैसे अहम पदों पर काम किया है.
  • लेफिटिनेंट जनरल सुब्रमणि को परम विशिष्ठ सेवा मेडल (PSVM), अति विशिष्ठ सेवा मेडल (AVSM), विशिष्ठ सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया है.
  • उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स और मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टीज में एमफिल की डिग्री ली है. इसके अलावा वह ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज के भी स्टूडेंट रहे हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के एक्सपर्ट हैं कृष्णा स्वामीनाथन

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 31 जुलाई 2025 से पश्चिमी नौसेना कमांड के 34वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ है. 1 जुलाई 1987 को नौसेना में कमीशन प्राप्त स्वामीनाथन कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के एक्सपर्ट हैं.

इन पदों पर रह चुके हैं नए नौसेना अध्यक्ष

  • कृष्णा स्वामिनाथन ने एनडीए खड़कवासला, JSCSC ब्रिटेन और अमेरिकी नेवल वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है.
  • अपने करियर में वह आईएनएस विद्युत, आईएनएस विनाश, आईएनएस कुलिश, आईएनएस मैसूर और आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाली है.
  • नौसेना में इंडियन नेवल सेफ्टी टीम बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. पश्चिमी बेड़े की कमान संभालने के बाद उन्हें भारत सरकार के लिए ऑफशोर सिक्युरिटी और डिफेंस का सलाहकार भी नियुक्त किया गया था.
  • कृष्णा स्वामिनाथन को PVSM, AVSM और VSM से सम्मानित किया गया है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नौसेना की नियुक्ति कौन करता है?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नौसेना प्रमुख की नियुक्ति कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी करती है. इसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी दी जाती है.

Q2 देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कौन थे?

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत थे.

Q3 देश की सेना का सर्वोच्च कमांडर कौन होता है?

राष्ट्रपति देश की सेना का सर्वोच्च कमांडर होता है.

Q4 नौसेना प्रमुख का क्या काम होता है?

नौसेना प्रमुख नेवी की सभी रणनीतियों, ऑपरेशन्स और एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क का नेतृत्व करता है.

Q5 सेना के उच्च पदों पर नियुक्ति का आधार क्या होता है?

इन पदों पर नियुक्ति खास तौर से वरिष्ठता, पिछले अनुभव, लीडरशिप क्षमता और मेरिट के आधार पर की जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6