&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
Gold, Silver Rate Today: ग्लोबल मार्केट में सुस्त कारोबार के बीच घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. दिल्ली सराफा बाजार (Delhi Bullion Market) में 9 सितंबर 2021 को 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव (24 carat pure gold rate) 196 रुपये टूटकर 45,952 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में गिरावट आई. सराफा बाजार में चांदी के दाम (Silver spot market rate) 830 रुपये गिरकर 62,715 रुपये प्रति किलो पर आ गए. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती का असर सोने के ग्लोबल और घरेलू सेंटीमेंट पर देखा जा रहा है. इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोने के भाव 46,148 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 62,545 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए थे.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में सोना लगातार 1800 डॉलर के लेवल के नीचे बना हुआ है. अमेरिकी डॉलर में मजबूती का दबाव गोल्ड की कीमतों पर पड़ रहा है. वहीं, फेड अधिकारियों की ओर से इस साल के आखिर तक ब्याज दरों पर फैसला लेने के संकेत के बाद सेंटीमेंट कमजोर हुआ है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में सुस्ती का ट्रेंड रहा. चांदी में भी कोई तेजी नहीं दिखाई दी. न्यूयार्क एक्सचेंज में सोना 1,793 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया. जबकि चांदी 24.05 डॉलर प्रति औंस पर सपाट दर्ज की गई.
स्पॉट मार्केट के अलावा फ्यूचर ट्रेडिंग में सोना नरम रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 102 रुपये की गिरकर 47,105 रुपये प्रति दस ग्राम पर देखा गया. फ्यूचर ट्रेडिंग में भाव टूटने की वजह डिमांड कम रहने से पार्टिसिपेंट्स ने पोजिशन घटा ली. दिसंबर वायदा गोल्ड 0.22 फीसदी नीचे कारोबार करता नजर आया;