Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 1130 रु की जबरदस्‍त गिरावट, चेक करें बुलियन मार्केट का रेट  

Gold, Silver Price Today: ग्‍लोबल मार्केट में तेज गिरावट के चलते घरेलू बाजारों में सोने-चांदी में गिरावट आई है. सोने के भाव 45,500 रुपये/10 ग्राम के नीचे हैं. 
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 1130 रु की जबरदस्‍त गिरावट, चेक करें बुलियन मार्केट का रेट  

(Image: Reuters) 

Gold, Silver rate today: सोने की कीमतों में शुक्रवार (17 सितंबर 2021) को जबरदस्‍त गिरावट देखने को मिली है. दिल्‍ली बुलियन मार्केट (Delhi bullion market) में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,130 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 45,207 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोने में गिरावट की सबसे बड़ी वजह रातोंरात इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में आई गिरावट रही. इससे पिछले ट्रेडिंग सेंशन में सोने का हाजिर भाव 46,337 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था. सोने के साथ-साथ चांदी भी नरम पड़ी. बुलियन मार्केट में चांदी के भाव 708 रुपये गिरकर 60,183 रुपये प्रति किलो पर आ गए. पिछले सेशन में चांदी 60,891 रुपये पर थी.

क्‍यों टूटे सोना-चांदी के भाव

HDFC सिक्‍युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि अमेरिका में रिटेल सेल्‍स डेटा मजबूत आने के बाद से सोने की कीमतें 5 हफ्ते के लोन पर चली गई थीं. शुक्रवार को नुकसान में कुछ कमी आई. रातोंरात गिरावट का असर घरेलू बुलियन मार्केट पर देखा गया. इसके चलते 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमतों में 1,130 रुपये की तगड़ी गिरावट आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) नवनीत दमानी का कहना है कि अमेरिकी इकोनॉमिक डेटा पॉजिटिव आने और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतें करीब एक महीने के लो पर हैं. हालांकि, इनमें कुछ हल्‍की रिकवरी देखी गई. इंटरनेशनल मार्केट में भाव टूटने का असर भारतीय बाजारों पर हुआ है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इंटरनेशनल मार्केट में रेट

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव 1762 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए. चांदी में 22.95 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार देखा गया. शुक्रवार के कारोबार में कॉमैक्‍स (न्‍यू यार्क बेस्‍ड कमोडिटी एक्‍सचेंज) पर गोल्‍ड प्राइस में हल्‍की रिकवरी देखी गई. करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ गोल्‍ड 1,762 डॉलर के करीब रहा.

MCX पर भाव

फ्यूचर ट्रेडिंग की बात करें तो गोल्‍ड के भाव शुक्रवार को 79 रुपये की बढ़त के साथ 46,155 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किए गए. इसकी वजह स्‍पॉट मार्केट से मजबूत डिमांड के बीच फ्रेश खरीदारी रही. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर अक्‍टूबर डिलिवरी गोल्‍ड कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स में 0.17 फीसदी की बढ़त रही. एनॉलिस्‍ट का कहना है कि निवेशकों की ओर से फ्रेश खरीदारी से सोने को सपोर्ट मिला. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोना कमजोर होकर MCX पर 46000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस पास ट्रेड कर रहा था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6