देश की बात- 'मारबो, लड़बो, जीतबो'? पश्चिम बंगाल में हिंसा से किसको फायदा?

पश्चिम बंगाल में आखिर हो क्या रहा है? चुनावी हिंसा का जो दौर शुरू हुआ वो थमने का नाम नहीं ले रहा है? ऐसा कोई चरण नहीं गया जब हिंसा न हुई हो. टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हैं. रैलियों में भी मारपीट और आगजनी होने लगी है.
देश की बात- 'मारबो, लड़बो, जीतबो'? पश्चिम बंगाल में हिंसा से किसको फायदा?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं.

पश्चिम बंगाल में आखिर हो क्या रहा है? चुनावी हिंसा का जो दौर शुरू हुआ वो थमने का नाम नहीं ले रहा है? ऐसा कोई चरण नहीं गया जब हिंसा न हुई हो. टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हैं. रैलियों में भी मारपीट और आगजनी होने लगी है. आरोपों की बौछार हो रही है. और तो और महान समाजसुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तक तोड़ दी गई. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के आरोप हैं कि उन्हें रैली करने से रोका गया. वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर खुलेआम धमकियां देने के आरोप भी लग रहे हैं. बीजेपी पर आरोप हैं कि बाहर से लोगों को बुलाकर हिंसा कराई जा रही है. ऐसे में सवाल ये है कि चुनाव आयोग अब क्या करेगा? हिंसा से बंगाल में किसे फायदा मिलेगा, किसने नुकसान होगा.

#DeshKiBaat में देखिए चुनावी हिंसा से क्यों लाल है बंगाल?

Add Zee Business as a Preferred Source

अमित शाह की रैली पर पत्थरबाजी
हिंसा, तोड़फोड़, मारपीट, आगज़नी. ये हालात पश्चिम बंगाल के हैं. 14 मई को अमित शाह की रैली के दौरान बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच खूब हंगामा हुआ, पत्थरबाज़ी हुई. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि उनके रोड शो पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाज़ी की. अमित शाह के रोड शो में कथित पथराव के बाद कॉलेज स्ट्रीट के पास हिंसा भड़क उठी और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया.

शाह ने कहा-वो डरने वाले नहीं हैं
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं. और महान समाजसुधारक ईशवरचंद विद्यासागर की मूर्ति को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़ा है. शाह ने सवाल किया है कि चुनाव देश भर में हो रहे हैं लेकिन हिंसा सिर्फ बंगाल में ही क्यों हो रही है? अमित शाह ने कहा- कि अगर केंद्रीय सुरक्षा बल नहीं होते तो रोड शो के दौरान हुईं हिंसा से उनका बचना मुश्किल था. वहीं, कोलकाता में अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. लकिन, शाह का कहना है कि वो डरने वाले नहीं हैं.

पीएम मोदी ने लगाए ममता पर आरोप
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में अपनी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ममता बनर्जी पर आरोप लगाए हैं. पश्चिम बंगाल में लगी हिंसा की आग का असर दिल्ली तक पहुंच चुका है. बीजेपी ने अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा का विरोध किया. जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों ने मौन प्रदर्शन किया. BJP ने इस मामले पर चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए संज्ञान लेने को भी कहा है. लेकिन ममता के तेवर अलग ही दिखते हैं. वो बीजेपी को धमकी देती हैं, 'मैं भड़की तो बहुत बुरा होगा, और मुझे कमजोर समझने की कोशिश न करें'.

टीएमसी ने जारी किए हिंसा के दो वीडियो
एक तरफ ममता धमकी देती हैं तो दूसरी तरफ कोलकाता हिंसा और ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में टीएमसी ने शांति रैली निकालती है. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी ने बाहर से गुंडे बुलाये, TMC ने हिंसा को दो वीडियो भी जारी किए हैं.

आखिरी चरण का मतदान बाकी
अब सातवें और आखिरी चरण का मतदान बचा है. लेकिन, सवाल ये है कि पश्चिम बंगाल में हर चरण के चुनाव में इतनी हिंसा क्यों हो रही हैं? क्यों, नेताओं को रैली करने से रोका जा रहा है? क्यों दूसरी पार्टियों के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं? क्यों मंच तोड़े जा रहे हैं? चुनाव आयोग क्या कर रहा है? पुलिस और राज्य प्रशासन इस हिंसा को रोकने के लिए क्या कर रहे हैं?

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6