पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया. वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे थे. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

लम्बी बीमारी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन (फोटो - फाइल फोटो)

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया. वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे थे. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है.

पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'जसवंत सिंह ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की. अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं.

पीएम मोदी ने कहा, 'जसवंत सिंह को राजनीति और समाज के प्रति उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया. मैं हमेशा उनके साथ हमारी बातचीत को याद रखूंगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.

Add Zee Business as a Preferred Source

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर ये कहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ. वे हमेशा अपनी बौद्धिक क्षमता और राष्ट्र की सेवा के लिए याद किए जाएंगे. उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी काम किया. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्ति करता हूं. ॐ शांति.

योगी आदित्य नाथ ने भी जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें. ॐ शांति.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

एनडीए सरकार में कई मंत्रालय संभाले
जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजापी ने उन्होंने टिकट नहीं दिया, इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी. उसी साल उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6