FSSAI का बड़ा एक्शन! नेस्ले, KFC समेत कई कंपनियों को नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर सख्ती

FSSAI अब सोशल मीडिया पर सामने आने वाली खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों को भी गंभीरता से ले रहा है. नियामक का उद्देश्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का पालन करवाना है.
FSSAI का बड़ा एक्शन! नेस्ले, KFC समेत कई कंपनियों को नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर सख्ती

FSSAI की कार्रवाई के बाद नेस्ले इंडिया का शेयर 3.6% तक लुढ़क गया. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सामने आ रही शिकायतों पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्त रुख अपनाया है. सूत्रों के मुताबिक, FSSAI ने Nestle, KFC, Flipkart India और Open Secret समेत कई कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई खाद्य सुरक्षा और हाइजीन संबंधी शिकायतों के आधार पर शुरू की गई है. FSSAI ने संबंधित कंपनियों से मामले की विस्तृत जानकारी और सुधारात्मक कदमों का ब्योरा मांगा है.

KFC आउटलेट पर हाइजीन को लेकर सवाल

सूत्रों के अनुसार, KFC के आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित MVR मॉल आउटलेट को कथित स्वच्छता संबंधी खामियों को लेकर नोटिस भेजा गया है. FSSAI ने संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) से हाइजीन, सैनिटेशन, फूड हैंडलिंग, स्टोरेज, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी कमियों पर रिपोर्ट मांगी है. साथ ही सुधारात्मक और निवारक कदमों के दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत करने को कहा गया है.

फ्लिपकार्ट मिनट्स भी जांच के दायरे में

सूत्रों के मुताबिक, Flipkart India और हेल्थ स्नैक ब्रांड Open Secret को भी नोटिस जारी किया गया है.शिकायत में आरोप लगाया गया है कि Flipkart Minutes के जरिए डिलीवर किए गए Open Secret Un-junked Dates उत्पाद में कीड़े पाए गए.

इस मामले में FSSAI ने गुणवत्ता जांच रिकॉर्ड, सप्लाई चेन से उत्पाद हटाने के लिए उठाए गए कदम और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जानकारी मांगी है.

FSSAI

मैगी को लेकर नेस्ले से भी मांगा जवाब

सूत्रों के अनुसार, नेस्ले इंडिया को भी मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के बाद नोटिस भेजा गया है. FSSAI ने कंपनी से संबंधित बैच के सोर्स और वेंडर की जानकारी, गुणवत्ता जांच रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और सुधारात्मक कार्रवाई का पूरा विवरण मांगा है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी देने को कहा गया है.

सोशल मीडिया शिकायतों पर बढ़ी निगरानी

सूत्रों का कहना है कि FSSAI अब सोशल मीडिया पर सामने आने वाली खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों को भी गंभीरता से ले रहा है. नियामक का उद्देश्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का पालन करवाना है.

हालांकि, नोटिस जारी किया जाना किसी कंपनी के खिलाफ अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जाता. यह नियामकीय जांच प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनियों से स्पष्टीकरण और जरूरी दस्तावेज मांगे जाते हैं.

नेस्ले ने कहा- "मैगी में कीड़े वाली बात निराधार, संबंधित अधिकारी को सौंपे सैंपल"

नेस्ले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक अनवेरिफाइड अकाउंट के आधार पर मैगी नूडल्स में कीड़े होने की बात कही गई है. हमें अभी तक शिकायत करने वाले व्यक्ति से शिकायत वाला सैंपल नहीं मिला है क्योंकि उस अकाउंट से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है.

  • नेस्ले इंडिया ने कहा कि सभी जरूरी फैक्ट्स, बैच और बाजार से लिए गए सैंपल के क्वालिटी रिकॉर्ड और टेस्ट रिपोर्ट के साथ पूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों को पहले ही सौंप दी गई है.
  • नेस्ले इंडिया अपने प्रोडक्ट बनाने की प्रोसेस में क्वालिटी और फूड सेफ्टी के सबसे बड़े मानकों का पालन करती है. हम अधिकारियों के साथ पूरी ट्रांसपेरेंसी बरती है और हमें पूरा भरोसा है कि फैक्ट्स और सबूत इस मामले की सच्चाई को पूरी तरह साबित करेंगे.
  • नेस्ले के मुताबिक इस मामले की पूरी और डीटेल जानकारी के लिए बैच और बाजार से लिए गए सैंपल का क्वालिटी टेस्ट FSSAI से मान्यता प्राप्त लैब में कराया है. इस रिपोर्ट ने हमारे क्वालिटी स्टैंडर्ड के सही होने की पुष्टि की है.

रिपोर्ट ने साफ किया है कि मैगी में किसी भी तरह के कीड़े या खराबी नहीं है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6