राजस्थान के बालोतरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी में दोपहर करीब 1:55 बजे आग लग गई, जो क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के एक हिस्से में हाइड्रोकार्बन लीक होने की वजह से हुई. राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि या चोट नहीं हुई. टीम ने तुरंत हालात काबू में कर लिए और जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बना दी गई है.