&format=webp&quality=medium)
GST Appellate Tribunal: देश में जीएसटी से जुड़े विवादों और अपीलों को लेकर अब कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की औपचारिक लॉन्चिंग की. पूरे देश में इसकी 31 बेंच बनाई जाएंगी. यह कदम न केवल टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरा है बल्कि इससे हाई कोर्ट्स का बोझ भी काफी हद तक कम होगा.
सरकार का कहना है कि GSTAT, केंद्र के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स का हिस्सा है. इसमें रेट रेशनलाइजेशन, आसान नियम और ईज ऑफ लिविंग टैक्सपेयर जैसे प्रावधान शामिल हैं. GSTAT इन्हीं सुधारों की दिशा में एक अहम कदम है.
GSTAT की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि केंद्रीय और राज्यों से जुड़े केस पहली बार एक ही जगह पर सुने जाएंगे. इससे टैक्सपेयर्स को अलग-अलग मंचों पर अपील करने की जरूरत नहीं होगी और न्याय प्रक्रिया तेज होगी.
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर को भी इस ट्रिब्यूनल से बड़ा फायदा होगा. अब उन्हें किसी विवाद पर GST काउंसिल के क्लैरिफिकेशन का लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सीधे ट्रिब्यूनल में अपील की जा सकेगी.
अभी तक जीएसटी विवादों में कई बार केस हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाते थे. इससे समय और पैसे की बर्बादी होती थी. GSTAT के आने से लीगल फ्रिक्शन यानी कानूनी टकराव और देरी में कमी आएगी.
सरकार ने कहा है कि इस साल दिसंबर 2025 से GSTAT में सुनवाई शुरू हो जाएगी. वहीं, पुराने केस की सुनवाई 30 जून 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. यह काम आसान नहीं था, लेकिन सरकार का मानना है कि इससे टैक्स प्रणाली और पारदर्शी बनेगी.
वित्त मंत्रालय का कहना है कि नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के चलते ऑटो सेक्टर में डिमांड में तेजी आई है और रिकॉर्ड बिक्री हो रही है. GSTAT जैसे कदम कारोबारी माहौल को और मजबूत करेंगे और निवेश को बढ़ावा देंगे.
FAQs
Q1. GSTAT क्या है?
GSTAT यानी GST अपीलेट ट्रिब्यूनल, जहां जीएसटी से जुड़े विवादों और अपीलों की सुनवाई होगी.
Q2. देश में कितनी बेंच बनाई जाएंगी?
देशभर में कुल 31 बेंच बनाई जाएंगी.
Q3. GSTAT से MSME को क्या फायदा होगा?
अब MSME को राज्यों और केंद्र दोनों से जुड़े केस एक ही जगह पर निपटाने का मौका मिलेगा, जिससे समय और लागत की बचत होगी.
Q4. GSTAT में सुनवाई कब से शुरू होगी?
इस साल दिसंबर 2025 से सुनवाई शुरू होगी.
Q5. पुराने केस कब तक निपटाए जाएंगे?
पुराने केस की सुनवाई 30 जून 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)