किसानों की आमदनी में 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है, जल्द दोगुनी होगी कमाई : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसानों की दशा में लगातार सुधार हो रहा है. पिछले पांच सालों में किसानों की आमदनी 20 से 25 फीसदी तक बढ़ी है.
किसानों की आमदनी में 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है, जल्द दोगुनी होगी कमाई : राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है और इसका असर भी दिखाई दे रहा है (फाइल फोटो)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रही है. बीते 5 सालों में किसानों की आमदनी में 22 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. किसानों की दशा में सुधार आने से आत्महत्या किए जाने की संख्या में भी गिरावट आई है. उन्होंने देश में किसानों की वर्तमान दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकारों को दोषी ठहराया.

संसद में एक सवाल के जवबा में रक्षामंत्री ने कहा कि जहां तक किसानों की स्थिति का सवाल है, यह केवल चार-पांच वर्षो में नहीं हुआ. जो लोग दशकों से सरकार चला रहे थे, वे किसानों की स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं.

शून्यकाल के दौरान सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनकी स्थिति में सुधार हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

उन्होंने कहा, "मैं दृढ़ता से कहता हूं कि इस सरकार द्वारा जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाया गया है, वह आजाद भारत के इतिहास में किसी भी पिछली सरकारों द्वारा नहीं बढ़ाया गया."

मंत्री ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी राज में किसानों की आय में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, "हम कई काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में कई उपाय भी किए हैं."

राजनाथ सिंह ने सदन में सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से बताया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6