दिल्ली में बढ़ेंगी इंजीनियरिंग की सीटें, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) में दो नए कॉलेजों के कैंपस को जोड़ने का फैसला लिया है. चौधरी ब्रह्म प्रकाश राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जाफरपुर) और अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (गीता कॉलोनी) को एनएसयूटी से जोड़ा जाएगा.
दिल्ली में बढ़ेंगी इंजीनियरिंग की सीटें, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में बढ़ेंगी इंजीनियरिंग की सीटें, रिसर्च के भी बढ़ेंगे मौके (फोटो - NSUT वेबसाइट)

दिल्ली सरकार ने नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) में दो नए कॉलेजों के कैंपस को जोड़ने का फैसला लिया है. चौधरी ब्रह्म प्रकाश राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जाफरपुर) और अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (गीता कॉलोनी) को एनएसयूटी से जोड़ा जाएगा. एनएसयूटी से जुड़ने के बाद दोनों संस्थानों में टीचिंग और रिसर्च के काम में तेजी आएगी. एनएसयूटी से इन संस्थानों के जुड़ने से बी.टेक में 360 और एम टेक में 72 एक्स्ट्रा सीटें बढ़ जाएंगी.

दिल्ली सरकार के मुताबिक दोनों कॉलेजों को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के संसाधनों का फायदा मिलेगा. दिल्ली में टेक्निकल एजुकेशन के क्षेत्र में इस युनिवर्सिटी का बेहतर इतिहास है.

NSUT के इस विस्तार के बाद जाफरपुर स्थित वेस्ट कैंपस में सिविल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मेकेनिकल इंजीनियरिंग की स्पेशलाइज्ड पढ़ाई होगी. इसी तरह, गीता कॉलोनी स्थित ईस्ट कैंपस में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की स्पेशलाइज्ड पढ़ाई होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

NSUT में JEE (Mains) Examination के जरिए दाखिला मिलता है. सरकार के इस फैसले के बाद यूनिवर्सिटी से जोड़े गए इन कॉलेजों में भी अब जेईई एग्जाम के के जरिए ही दाखिला होगा. फिलहाल इन दो कॉलेजों में आईटी छात्रों को प्लेसमेंट पैकेज मात्र 3.5 से 6.5 लाख रुपय तक मिलता है. जबकि NSUT के स्टूडेंट्स को औसतन 11.5 लाख का पैकेज मिलता है और अधिकतम पैकेज 70 लाख तक जाता है.

दोनों कॉलेजों के प्रिंसिपल, फेकेल्टी, अधिकारियों और कर्मचारियों को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की सेवा शर्तों को अपनाने या पुराने नियमों और शर्तों पर अपनी सेवा जारी रखने का विकल्प दिया जाएगा

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

दोनों कॉलेजों के स्टूडेंट्स को उनके दाखिले के समय निर्धारित फीस का ही भुगतान करना होगा. उन्हें जीजीएसआइपी यूनिवर्सिटी की ही डिग्री दी जाएगी. नए छात्रों को एनएसयूटी यूनिवर्सिटी से डिग्री मिलेगी. नए छात्रों की फीस कितनी होगी इसका फैसला NSUT का मैनेजमेंट बोर्ड करेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6