&format=webp&quality=medium)
पालघर में दूसरा झटका तड़के 4.12 बजे आया. इसकी तीव्रता 2.1 थी. और तीसरा भूकंप सुबह 5.49 बजे दर्ज किया गया. हालांकि यह झटका बहुत ही मामूली था और इसकी तीव्रता 2.0 मापी गई. सोमवार और रविवार को भी पालघर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. (Image- NCS)
चंद रोज शांत रहने के बाद धरती की कोख में फिर से हलचल मचने लगी है. इस साल मार्च से देश में भूकंपों का भूचाल सा आया हुआ है. शायद ही कोई दिन हो, जिस दिन देश के किसी न किसी हिस्से में भूकंप न आया हो.
आज मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) और असम के बरपेटा (Barpeta) में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इन झटकों से कही से भी किसी तरह के नुकसान के समाचार नहीं हैं.
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (National Centre for Seismology- NCS) के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर में आज सुबह से तीन बार भूकंप आ चुका है. पहला झटका देर रात 2.50 बजे महसूस किया गया. इसकी रिक्टर स्केल (Richter scale) पर इसकी तीव्रता 3.5 थी.
पालघर में दूसरा झटका तड़के 4.12 बजे आया. इसकी तीव्रता 2.1 थी. और तीसरा भूकंप सुबह 5.49 बजे दर्ज किया गया. हालांकि यह झटका बहुत ही मामूली था और इसकी तीव्रता 2.0 मापी गई. सोमवार और रविवार को भी पालघर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
उधर, असम के बरपेटा (Barpeta Earthquake) में देर रात 1.28 भूकंप महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई.
कल भी भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप आया था. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कल रात 9 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. कल ही अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कमेंग जिले में (West Kameng) 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था.