&format=webp&quality=medium)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा फाइनल मुकाबला. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
New Zealand vs Australia, T20 World Cup 2021 Final: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम रविवार 14 नवंबर को वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में होने वाले इस मुकाबले को जीतने वाली टीम इस साल की वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगी. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में एक नई विश्व विजेता टीम का मिलना पहले तय है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही ऐसी टीमें हैं जो अब तक एक बार भी यह खिताब जीतने में सफल नहीं रही है.
लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) फाइनल मैच से बाहर हो गए. फाइनल के साथ-साथ वह 17 नवंबर से होने वाले भारत दौरे में भी शामिल नहीं होंगे. टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 6 मुकाबले में कॉनवे ने 108.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 129 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कॉनवे ने 38 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले (AUS vs NZ T20 World Cup Final) में डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के नहीं होने से न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ सकती है. न्यूजीलैंड की टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अब तक डेवोन ने दमदार खेल दिखाया है. इंग्लैंड के खिलाफ कॉनवे ने खुद को ही चोट पहुंचाने का काम किया था. उन्होंने आउट होने के बाद बल्ले को जोर से अपने हाथ पर दे मारा था जिस वजह से उनका हाथ टूट गया.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कॉनवे के फाइनल में नहीं खेलने की जानकारी शेयर की है. कॉनवे की जगह टीम किसी दूसरे खिलाड़ी को भी अपने साथ नहीं जोड़ेगी. न्यूजीलैंड के कोच ने बताया कि फाइनल और भारत के खिलाफ 3 टी20 सीरीज के लिए अब वक्त नहीं बचा है. ऐसे में हम उनका रिप्लेसमेंट नहीं लाएंगे. लेकिन, भारत के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के लिए जरूर हम विकल्प तलाश रहे. टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को भारत में टेस्ट मैच खेलना है.