राहुल गांधी अध्यक्ष रहते हुए तो पार्टी का संकट बने ही, जाते-जाते भी संकट खड़ा कर गए. संकट नए नेतृत्व का. हालांकि, कई नेता अब भी ये मानने को तैयार नहीं कि गांधी परिवार से बाहर कांग्रेस का कोई भविष्य है.
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन, पार्टी कन्फ्यूजन के नए मुहाने पर खड़ी हो गई है. राहुल ने गद्दी तो छोड़ दी पर, पार्टी का राहु काल खत्म नहीं हुआ.