Weather Update: अभी खत्‍म नहीं हुआ बारिश का सिल‍सिला, अगले दो दिन फिर से भीगेगी दिल्‍ली

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 और 16 जनवरी को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. मंगलवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है.
Weather Update: अभी खत्‍म नहीं हुआ बारिश का सिल‍सिला, अगले दो दिन फिर से भीगेगी दिल्‍ली

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में रहा. दिल्ली में मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे AQI 247 रहा, लेकिन आठ बजे यह थोड़ा बढ़कर 250 हो गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई.

15 और 16 जनवरी को हल्‍की बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 और 16 जनवरी को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है. मंगलवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 14 जनवरी को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है, जबकि 15 और 16 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब भी प्रदूषण से जूझ रही दिल्‍ली

वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद, शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया. सुबह-सुबह CPCB की रीडिंग में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता गंभीर पाई गई, जहां एक्यूआई 356 था, जबकि वजीरपुर में 321 दर्ज किया गया. अशोक विहार, शादीपुर और रोहिणी समेत कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर 300 के करीब दर्ज किया गया. जबकि आरके पुरम, आईटीओ और नरेला जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 254 और 291 के बीच रहा. एक्यूआई 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 400 से ऊपर 'गंभीर श्रेणी' में आता है.

हाल ही में 12 जनवरी को रात में हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार किया, जिसके कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जीआरएपी चरण-3 प्रतिबंध हटा लिए थे. हालांकि, मौसम और प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहने के कारण शहर अलर्ट पर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6