दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ी तैयारी, 1 अक्टूबर को केंद्र और राज्यों की बैठक

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक वार्ता के दौरान बताया कि सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है. उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रदूषण को लेकर राज्यों के साथ बैठक होगी.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ी तैयारी, 1 अक्टूबर को केंद्र और राज्यों की बैठक

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ करेगी बैठक (फोटो - पीआईबी)

हर साल सर्दियां आते ही दिल्ली के लोगों को भयानक वायु प्रदूषण से जूझना पड़ता है. इस साल प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और दिल्ली के आसपास की राज्य सरकारें पहले से कमर कस रही हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक वार्ता के दौरान बताया कि सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है. उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रदूषण को लेकर राज्यों के साथ बैठक होगी, बैठक में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री भी शामिल होंगे. इस वर्चुअल बैठक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डेवलपमेंट एजेंसियों के प्रमुख सहित अन्य भागीदार शामिल होंगे.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं. सरकार ने बदरपुर पावर प्लांट को बंद किया, सोनीपत पावर प्लांट को बंद किया और पेरिफेरल एक्सप्रेस वे बनाया जिससे प्रदूषण में काफी कमी आई.

उन्होंने बताया कि सीपीसीपी की 50 टीमें बनाई गई हैं जो मौके पर जा कर प्रदूषण कम करने के लिए क्या करना चाहिए इसके बारे में बताती हैं. उन्होंने बताया बताया कि सभी स्टेक होल्डर्स को शॉप टर्म, मीडियम टर्म और लॉंग टर्म प्लान बनाने के लिए कहा गया था. इस बैठक में इन प्लानों की समीक्षा होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है. अब तक देश में 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिक चुकी हैं. इनमें से काफी गाड़ियां दिल्ली में हैं. उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठों में आधुनिक तकनीक और उद्योगों को सीएनजी और एलपीजी की सप्लाई दे कर प्रदूषण कम करने का प्रयास किया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6