दिल्‍ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते सुहावना रहेगा मौसम, IMD ने 19 जून के लिए जारी किया येलो अलर्ट

अगर 18 जून के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही 19 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस बीच IMD ने पूरे हफ्ते मौसम सुहावना रहने का अनुमान लगाया है. 
दिल्‍ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते सुहावना रहेगा मौसम, IMD ने 19 जून के लिए जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 जून से 24 जून तक क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं. 18 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जबकि 19 जून को येलो अलर्ट जारी रहेगा.

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगर 18 जून की बात करें तो आज ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ-साथ मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज भी तेज हवा चलना आंधी तूफान आना और बिजली चमकने के साथ-साथ तेज बारिश का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. इसी तरह 19 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन भी शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

योग दिवस के दिन भी बारिश की संभावना

वहीं 20 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है. शाम और रात के समय तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 21 जून को योग दिवस के मौके पर भी तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन हल्की बारिश और गरज के साथ बादलों की मौजूदगी से राहत की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दिन "बहुत हल्की से हल्की वर्षा" के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

22 से 27 जून को भी बारिश रहेगी जारी

वहीं 22 जून को आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम वर्षा की संभावना है. शाम व रात के समय फिर से बिजली के साथ गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 23 जून को तापमान में गिरावट के साथ 35 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है. गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहेगी. 24 जून को मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन भी हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और तेज हवाओं की आशंका है. तापमान सामान्य से कम बना रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

लगातार बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. एनसीआर में मानसून पूर्व की बारिश ने दस्तक दे दी है और मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है. तापमान में गिरावट से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी हो रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6