मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत) के लिए अगले 3 घंटे में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं. स्पाइसजेट ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.