दिल्ली सरकार का मजदूरों को दिवाली गिफ्ट, न्यूनतम मजदूरी में किया जबरदस्त इजाफा, DA भी मिलेगा

न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का यह फैसला पिछले 6 महीनों से सुप्रीम कोर्ट में था, इसलिए श्रमिकों को छह महीने का महंगाई भत्ता भी मिलेगा.
दिल्ली सरकार का मजदूरों को दिवाली गिफ्ट, न्यूनतम मजदूरी में किया जबरदस्त इजाफा, DA भी मिलेगा

अब दिल्ली में अकुशल श्रमिक को 14,842 रुपये और सेमी स्किल वर्ग के श्रमिकों के लिए 16,341 रुपये/महीना मजदूरी तय की गई है. 

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने दिल्ली (Delhi) में काम करने वाले मजदूरों (Labours) को दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) दिया है. राज्य सरकार ने न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wage) में इजाफा किया है. अब दिल्ली में अकुशल मजदूरों (Unskilled Labour) को 14,842 रुपये और सेमी स्किल (Semi Skilled) कैटिगरी में 16,341 रुपये/महीना मजदूरी तय की गई है. साथ ही नई दरों के हिसाब से श्रमिकों को 6 महीनों का महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने मजदूरी बढ़ाने के आदेश को लागू कर दिया है. सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली में अब देश के अन्य हिस्सों से सबसे ज्यादा मेहनताना मिलेगा.

इस फैसले को लागू करते हुए दिल्ली सरकार (Aap Government) ने कहा कि उसके इस कदम से ग़रीब की जेब में पैसा जाएगा तो वह रोज़मर्रा का सामान ख़रीदेगा. इस से डिमांड बढ़ेगी, उत्पादन बढ़ेगा और लोगों को रोज़गार मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

6 महीने का महंगाई भत्ता भी मिलेगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का यह फैसला पिछले 6 महीनों से सुप्रीम कोर्ट में था, जिसके चलते श्रमिकों को इसका फायदा देर से मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों को छह महीने का महंगाई भत्ता भी मिलेगा.

न्यूनतम मजदूरी की नई दरें
दिल्ली सरकार (Delhi Government) के नए फैसले के मुताबिक, अब दिल्ली में अकुशल श्रमिक/कर्मचारियों (Unskilled Labour) को 571 रुपये रोजाना यानी 14,842 रुपये महीना मेहताना मिलेगा. अर्धकुशल श्रमिक/कर्मचारी (Semi Skilled) को 629 रुपये रोजाना के हिसाब से 16,341 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा.

Delhi Government

नॉन मैट्रीकुलेट वर्ग के कर्मचारियों को अब 629 रुपये रोजाना (16341 रुपये/मासिक) के हिसाब से वेतन मिलेगा. मैट्रीकुलेट (लेकिन ग्रेजुएट नहीं) कर्मचारी को 692 रुपये रोजाना (17,991 रुपये/मासिक) पारिश्रमिक मिलेगा. ग्रेजुएट और उससे ऊपर के कर्मचारी को 19,572 रुपये मासिक (753 रुपये प्रतिदिन) वेतन दिया जाएगा.

देखें Zee Business LIVE TV

2014 में न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wage) की दर स्कील्ड लेबर के लिए 10478 रुपये/मासिक, सेमी स्कील्ड लेबर के लिए 9542 और अनस्कील्ड के लिए 8632 रुपये मासिक थी. दिल्ली सरकार ने इन दरों में 60 फीसदी से ज्यादा का इजाफा किया है. सरकार (Aap Government) के इस फैसले से 55 लाख से ज्यादा श्रमिकों/कर्मचारियों को फायदा होगा.

दिल्ली सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 5750 रुपये और हरियाणा में 8827 रुपये मिनिमम वेज दिया जाता है.राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 4628 रुपये है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6